Politics

प्रतापगढ़ में सीएम योगी : सपा-कांग्रेस पर वार; ‘इन्हें राम पर बोलने का हक नहीं’

प्रतापगढ़ में गरजे CM योगी: ‘जो राम को नकारते थे, वो आज गिरगिट की तरह रंग बदल रहे, कांग्रेस-सपा को राम पर बोलने का हक नहीं”

प्रतापगढ़ : THE POLITICS AGAIN डेस्क: संतोष सेठ की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार को प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP), पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला।

 

उन्होंने विपक्ष पर सनातन आस्था के साथ खिलवाड़ करने और चुनाव से पहले साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया।

‘बाबरी ढांचे के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाले रंग बदल रहे हैं’

सीएम योगी ने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा, “पिछले कुछ दिनों से इनके द्वारा भारत की सनातन आस्था पर प्रहार करने की कितनी शरारतें हो रही हैं।

जो कांग्रेस कहती थी, राम हैं ही नहीं, कृष्ण हैं ही नहीं। जो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अयोध्या में बाबरी ढांचे का समर्थन करके उसके लिए घड़ियाली आंसू बहा रही थी, आज वही पार्टियां गिरगिट की तरह रंग बदल रही हैं।”

उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को भगवान राम पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

‘जब तुम्हारी सरकार थी, तब रामभक्तों पर गोली चलाते थे’

विपक्ष की पुरानी नीतियों को याद दिलाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जब तुम्हारी सरकार थी, तब तुम रामभक्तों पर गोली चलाते थे।

कांग्रेस तो सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर बोलती थी कि राम हुए ही नहीं। आज ये लोग एक घटना को बढ़ाकर हिंदुओं को अपमानित कर रहे हैं।”

वक्फ बोर्ड का उठाया मुद्दा

सीएम योगी ने वक्फ जमीनों को लेकर भी सपा-कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा, “हजारों हेक्टेयर जमीन वक्फ के नाम पर बेच दी गईं, तब कांग्रेस और सपा एक बार भी नहीं बोलीं।

अयोध्या के चंदा मामले में SIT जांच कर रही है और दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। लेकिन वक्फ के नाम पर इनका मुंह क्यों बंद हो जाता है?”

कांवड़ यात्रा और हिंदुओं की आस्था पर सवाल

मुख्यमंत्री ने पुरानी सरकारों के कार्यकाल की याद दिलाते हुए पूछा, “जब ये लोग कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित करते थे, तब क्या आस्था आहत नहीं होती थी?

जब हिंदू पर्व और त्योहारों से पहले जानबूझकर उपद्रव कराए जाते थे, तब क्या हिंदुओं की आस्था आहत नहीं होती थी?”

उन्होंने कहा कि अयोध्या के मंदिर का पैसा पिछली सरकारें कब्रिस्तानों पर खर्च करती थीं, जबकि आज डबल इंजन की सरकार में अयोध्या का विकास हो रहा है।

‘चेहरा देखकर नहीं, सबका साथ-सबका विकास के तहत दिया लाभ’

अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में माफिया राज था, जहां गरीब, किसान, युवा, व्यापारी और महिलाएं कोई भी सुरक्षित नहीं था।

  • बिना भेदभाव के विकास: “हमने चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ नहीं दिया। जो मोदी जी ने 2014 में कहा था—’सबका साथ, सबका विकास’, हमने उसी आधार पर बिना भेदभाव के लाभ दिया है।”

  • स्वास्थ्य और कल्याण योजनाएं: सीएम ने बताया कि आज 15 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है। यूपी में 10 करोड़ लोगों को ‘आयुष्मान भारत’ के तहत 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर दिया जा रहा है। 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को 5 लाख रुपये की मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिल रही है।

  • मुख्यमंत्री राहत कोष: योगी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री राहत कोष से बिना किसी सिफारिश के सीधे और तुरंत इलाज के लिए पैसा भेजा जाता है।

उन्होंने अंत में कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कर रही है, पलायन रुक चुका है और प्रतापगढ़ सहित पूरे यूपी की छवि बदल गई है, जो विपक्ष को रास नहीं आ रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद मजदूर की गला रेतकर निर्मम हत्या

लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…

13 hours ago

बद्दी पुलिस का तस्करों पर प्रहार: गांजा तस्कर की 1.97 करोड़ संपत्ति फ्रीज

बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…

13 hours ago

हिंदी दिवस: अवधी से राजस्थानी तक, जानें हिंदी की 8 प्रमुख बोलियों की खासियत

हिंदी दिवस विशेष: अवधी से लेकर राजस्थानी तक, जानिए हिंदी को समृद्ध बनाने वाली 8…

13 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध: मोदी और जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश

रूस-यूक्रेन युद्ध: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश, क्रेमलिन…

13 hours ago

ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत के क्या है मायने ?

ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत, दो युद्धों और गहरे मतभेदों के बीच 'नई…

14 hours ago

जौनपुर: लापरवाही पर SSP का हंटर, 4 दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर: अपराधियों की निगरानी में चूक और लापरवाही पर SSP का हंटर, 4 दरोगाओं समेत…

14 hours ago