छत्तीसगढ़ – दंतेवाड़ा और बीजापुर में माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण 

“फोटो – शब्द ”
 
“छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 1 माओवादी दंपत्ति सहित 2 अन्य महिला माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन चारों माओवादियों पर 20 लाख रूपये का इनाम घोषित था”
 
रायपुर 23 / 09 / 2024 कृष्णा सोनी की रिपोर्ट 
 
जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी दंपत्ति पर आठ-आठ लाख रूपये का इनाम घोषित था और ये रीजनल कंपनी नंबर-दो के सदस्य के रूप में सक्रिय थे।
 
इसके अलावा एक अन्य महिला माओवादी पर तीन लाख और जगरगुंडा एरिया कमेटी की महिला संगठन की अध्यक्ष पर एक लाख रूपये इनाम घोषित था।
 
आत्मसमर्पण करने वाले इन सभी माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। 
 

वही बीजापुर जिले में 3 इनामी सहित 8 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से एक पर 8 लाख, दूसरे पर 2 लाख और एक अन्य माओवादी पर 1 लाख रूपये का इनाम घोषित था।
 
आत्मसमर्पण करने वाले इन सभी माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।