छत्तीसगढ़ : बीजापुर में एक साथ 41 नक्सलियों ने किया सरेंडर

“छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को कुल 41 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है”

रायपुर 27 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इन आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से 32 पर भारी भरकम इनाम घोषित था, जिनकी कुल इनामी राशि लगभग एक करोड़ 19 लाख रुपये है।आत्मसमर्पण करने वालों में कई शीर्ष और मध्य स्तरीय नक्सली शामिल हैं, जिन पर लाखों रुपए का इनाम था। 

9 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये

पंडरू हपका उर्फ मोहन, उसकी पत्नी बंडी हपका, लक्खू कोरसा, बदरू पुनेम, सुखराम हेमला, उसकी पत्नी मंजूला हेमला उर्फ शांति, मंगली माडवी उर्फ शांति, जयराम कडियम और पांडो मडकम उर्फ चांदनी।

3 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये 

माटा कडियम उर्फ मंगल, जमली कडियम और जोगी मडकम उर्फ मालती।

12 नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपये

8 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये

प्रोत्साहन राशि के रूप में 50-50 हजार रुपये

ये आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, तेलंगाना स्टेट कमेटी और धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड डिवीजन जैसे महत्वपूर्ण नक्सली संगठनों से जुड़े हुए थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों ने भारतीय संविधान में आस्था व्यक्त की है और लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जीने का संकल्प लिया है।

आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सली को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50-50 हजार रुपये तुरंत दिए जाएंगे। उन्हें पुनर्वास योजनाओं का लाभ मिलेगा जिससे वे समाज की मुख्यधारा में लौट सकें।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में इस वर्ष 528 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं और 560 माओवादी मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। वहीं, जिले में अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 144 माओवादी मारे गए हैं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.