छत्तीसगढ़ : अबूझमाड़ में 26 नक्सली ढेर, एक जवान बलिदान

“नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की डीआरजी की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। अबूझमाड़ में हो रही इस मुठभड़े में 28 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है”

रायपुर : कृष्णा सोनी के साथ निकिता सोनी की रिपोर्ट 

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ इलाके में हो रही इस मुठभड़े में अब तक 26 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। कई नक्सलियों के शव और भारी संख्या में हथियार बरामद होने की खबर है। मुठभेड़ में एक जवान के बलिदान होने और एक जवान घायल होने की भी खबर है।

नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों डीआरजी के जवानों से नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। माड़ के इलाके में सुबह से फायरिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि डीआरजी के जवानों ने बड़े नक्सली लीडर्स को घेर लिया है।

डीआरजी के जावानों ने नक्सलियों के बड़े कमांडरों को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। करीब 28 नक्ललियों के मारे जाने खबर सामने आ रही है, मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। 

एक करोड़ का इनामी नक्सली भी हुआ ढेर

खबर मिल रही है कि इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली बसव राजू भी मारा गया है। कई अन्य बड़े नक्सली नेताओं के भी मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। माड़ के दुर्गम इलाके में बुधवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी जारी थी।

इस अभियान को एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर अबूझमाड़ जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जहां उनका मजबूत गढ़ माना जाता है। इस सफलता से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

बोले मुख्यमंत्री 

मामले में प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम जवानों के साहस को नमन करते हैं। वहां पर तीन दिन से नक्सल ऑपरेशन चल रहा है। ऑपरेशन खत्म होने पर सही आंकड़े आएंगे। नक्सलियों को शुरू से सरेंडर की अपील कर रहे हैं, अब नक्सलियों से सरेंडर को लेकर और अपील की जरूरत नहीं है। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.