“मेरठ में सिविल लाइन क्षेत्र की युवती को अगवा कर धर्म परिवर्तन के मामले में छह साल बाद सिविल लाइन पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। युवती के परिजनों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी आफिस पर हंगामा किया और अनहोनी की आशंका जताई। इसके बाद छांगुर बाबा के साथी बदर अख्तर सिद्दीकी और उनके पिता महमूद अख्तर सिद्दीकी के खिलाफ अगवा कर धर्मांतरण कराने आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है”
मेरठ 25 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
परिजनों ने आरोप लगाया कि बदर अख्तर सिद्दीकी ने वेस्ट यूपी में कई युवतियों को अपने जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराकर शोषण किया है। वहीं, छह साल पहले इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने वाले तत्कालीन सिविल लाइन इंस्पेक्टर (वर्तमान में गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच प्रभारी) अब्दुर रहमान को गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने एसएसपी मेरठ की रिपोर्ट के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी युवक बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसकी बहन की मुलाकात किदवईनगर इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट निवासी एलआईसी एजेंट महमूद अख्तर सिद्दीकी से हुई थी।
युवती के कागजात भी बीमा कराने के लिए महमूद अख्तर सिद्दीकी ने लिए थे। इसके बाद से युवती के पास महमूद अख्तर सिद्दीकी के बेटे बदर अख्तर सिद्दीकी के कॉल आने शुरू हो गए। बदर ने युवती के परिवार की मर्जी के खिलाफ निकाह कर लिया था।
ईरान का बड़ा कूटनीतिक दांव: अमेरिका नाकेबंदी हटाए तो 7 दिन में खोलेंगे 'होर्मुज जलडमरूमध्य',…
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…