सोलन : नालागढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़

“औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत नंगल में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। गुरुवार शाम को की गई इस कार्रवाई में पांच युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि एक युवक को हिरासत में लेकर अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है”

नालागढ़ 25 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

होटल से अंग्रेजी शराब की नौ बोतलें भी बरामद की गईं। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नंगल के एक होटल में देह व्यापार चल रहा है। पुष्टि के बाद एसएचओ नालागढ राकेश राय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने योजनाबद्ध ढंग से दबिश देकर यह कार्रवाई अंजाम दी। छापे के दौरान होटल के कमरों से 30 से 35 वर्ष की आयु वर्ग की पांच युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सभी युवतियां पड़ोसी राज्यों की रहने वाली हैं। उनके बयान दर्ज कर शुक्रवार को परिजनों के हवाले किया जाएगा। पकड़ा गया युवक कथित रूप से इस अवैध गतिविधि से जुड़ा मुख्य दलाल बताया जा रहा है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

एसएचओ राकेश राय ने बताया कि होटल से रेस्क्यू की गई युवतियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और आरोपी युवक से पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है।

एसपी बद्दी ने बताया कि होटल का संचालन दिलशाद निवासी गांव नानोवाल, तहसील नालागढ़ और मोनू राणा निवासी उत्तर प्रदेश कर रहे थे, जो होटल कर्मचारी सचिन के जरिए ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं की सप्लाई करवाते थे।

मौके से पुलिस ने नौ बोतल अवैध शराब, हिसाब-किताब की एक कापी और दो गाडिय़ां एक स्कॉर्पियो (दिलशाद के नाम) और स्विफ्ट कार (इशलाम निवासी बरनाला पंजाब के नाम पंजीकृत उपयोग में मोनू राणा) भी जब्त की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने देह व्यापार का पर्दाफाश करने के लिए नकली ग्राहक भेजकर जाल बिछाया। ग्राहक बनकर पहुंची टीम ने सौदे की पुष्टि होते ही दबिश दी और इसके साथ ही होटल में चल रहे देह व्यापार की पोल मौके पर ही खुल गई। पुलिस ने दो अलग-अलग कमरों से पांच युवतियों को रेस्क्यू किया और आरोपियों को दबोचा गया।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

14 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

14 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

19 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

19 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

19 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

21 hours ago