0 हजार करोड़ का बायोफार्मा मिशन और मेडिकल टूरिज्म

Budget 2026 Health: कैंसर-शुगर की दवाएं सस्ती, खुलेंगे 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS! जानें स्वास्थ्य बजट की 6 बड़ी घोषणाएं

“केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश करते हुए ‘स्वस्थ भारत’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए खजाना खोल दिया है”

नई दिल्ली  ‘The Politics Again’ संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस बार के बजट में सरकार का पूरा जोर इलाज को सस्ता करने और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को वर्ल्ड क्लास बनाने पर है।

‘The Politics Again’ की इस रिपोर्ट में जानें कि कैसे 17 तरह के कैंसर की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी माफ होने से आम आदमी को राहत मिलेगी और बुजुर्गों की देखभाल के लिए सरकार का क्या है नया ‘केयर गिवर’ प्लान।

कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाएं होंगी सस्ती

बजट का सबसे बड़ा तोहफा मरीजों और उनके परिजनों को मिला है।

  • कैंसर: सरकार ने 17 जीवन रक्षक कैंसर दवाओं पर से बेसिक कस्टम ड्यूटी (Basic Custom Duty) पूरी तरह माफ कर दी है। इससे इलाज का खर्च काफी कम हो जाएगा।

  • दुर्लभ बीमारियां: इसके अलावा, 7 दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और विशेष भोजन (FSMP) के पर्सनल इंपोर्ट पर भी कस्टम ड्यूटी हटा दी गई है।

  • शुगर (Diabetes): शुगर की दवाओं की कीमतों में भी गिरावट आएगी, जिससे हर घर में मौजूद डायबिटीज के मरीजों को सीधा फायदा होगा।

तीन नए आयुर्वेदिक AIIMS और मेडिकल टूरिज्म

मॉडर्न मेडिसिन के साथ-साथ सरकार ने भारतीय चिकित्सा पद्धति को भी बढ़ावा दिया है।

  • आयुर्वेद को बूस्ट: वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि देश में 3 नए आयुर्वेदिक अस्पताल बनाए जाएंगे जो ‘AIIMS’ के स्तर के होंगे।

  • मेडिकल टूरिज्म: भारत को दुनिया का ‘मेडिकल हब’ बनाने के लिए 5 नए रीजनल मेडिकल सेंटर (क्षेत्रीय हब) स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकारों को विशेष सहायता दी जाएगी।

बुजुर्गों के लिए 1.5 लाख ‘केयर गिवर’ और 10 हजार करोड़ का मिशन

  • रोजगार और सेवा: बुजुर्गों की देखभाल (Geriatric Care) को ध्यान में रखते हुए सरकार अगले 5 सालों में 1.5 लाख नए प्रशिक्षित केयर गिवर तैयार करेगी। इससे स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

  • बायोफार्मा शक्ति: घरेलू दवा उत्पादन को बढ़ाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के फंड के साथ ‘बायोफार्मा शक्ति मिशन’ लॉन्च किया गया है। इसका लक्ष्य कैंसर और ऑटोइम्यून जैसी बीमारियों के लिए भारत में ही बायोलॉजिक्स दवाएं बनाना है।

ट्रॉमा सेंटर और पशु चिकित्सा पर जोर

जिला अस्पतालों में इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर सेंटरों का 50% विस्तार किया जाएगा ताकि हादसों के दौरान जान बचाई जा सके।

वहीं, इंसानों के साथ-साथ बेजुबानों का भी ख्याल रखा गया है। सरकार पशु चिकित्सा (Veterinary) के लिए सब्सिडी देगी और नए पशु चिकित्सक तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।

बजट 2026 ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार का फोकस केवल ‘बीमारी के इलाज’ पर नहीं, बल्कि ‘वेलनेस’ और ‘घरेलू क्षमता’ बढ़ाने पर है।

कैंसर दवाओं का सस्ता होना मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत है, वहीं आयुर्वेद का विस्तार भारत की प्राचीन धरोहर को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ेगा।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.