BMC चुनाव 2026 : चुनावी बिसात बिछी; 1,729 उम्मीदवार मैदान में

“देश की सबसे बड़ी और अमीर महानगरपालिका, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को ‘नाम वापसी’ के साथ संपन्न हो गई”

मुंबई 03 / 01 / 2026 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अंतिम दिन मचे राजनीतिक घमासान और मान-मनौवल के बाद 453 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। अब मुंबई के 227 वार्डों में कुल 1,729 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे।

महत्वपूर्ण चुनावी तारीखें (BMT 2026 Schedule)

कार्यक्रम तिथि
अंतिम सूची और चुनाव चिन्ह 03 जनवरी, 2026 (आज)
मतदान की तारीख (Voting) 15 जनवरी, 2026
नतीजों की घोषणा (Result) 16 जनवरी, 2026

आज जारी होगी अंतिम सूची और आवंटित होंगे चिन्ह

राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, आज यानी शनिवार (3 जनवरी) को सुबह 11 बजे से चुनाव चिन्हों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। बीएमसी जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, निर्दलीय और पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवारों को चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

इसके तुरंत बाद चुनाव आयोग उम्मीदवारों की अंतिम आधिकारिक सूची प्रकाशित करेगा, जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस वार्ड में किसके बीच सीधा मुकाबला है।

बीजेपी का भिवंडी में ‘क्लीन स्वीप’: 5 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

वोटिंग से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खेमे में जश्न का माहौल है। भिवंडी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में नामांकन वापसी के अंतिम दिन बीजेपी ने मनोवैज्ञानिक जीत दर्ज की है। यहाँ 5 वार्डों में विपक्षी उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद बीजेपी प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

  • निर्विरोध विजेताओं की सूची: अश्विनी सन्नी फुटांकर (वार्ड 18A), दीपा दीपक माधवी (वार्ड 18B), अबुसाद अशफाक अहमद शेख (वार्ड 18C), परेश (राजू) चौघुले (वार्ड 16A), और भारती हनुमान चौधरी (वार्ड 23B)।

नामांकन और छंटनी का गणित

इस बार बीएमसी चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखा गया। आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार:

  • कुल वितरित फॉर्म: 11,391

  • दाखिल नामांकन: 2,516 (30 दिसंबर तक)

  • अवैध नामांकन: 164 (स्क्रूटनी के दौरान खारिज)

  • वैध नामांकन: 2,185

  • मैदान में शेष: 1,729 (453 की वापसी के बाद)

विभागवार स्थिति: कहाँ है सबसे कड़ा मुकाबला?

आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि एम पूर्व (M-East) विभाग में सबसे अधिक 121 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो यहाँ के मुकाबले को बेहद पेचीदा बना रहा है।

वहीं, आर मध्य (R-Central) विभाग में सबसे कम 35 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जी उत्तर (G-North) में 109 और के पश्चिम (K-West) में 104 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं।

15 जनवरी को ‘मिनी विधानसभा’ का फैसला

मुंबई की सत्ता की चाबी किसके हाथ होगी, इसका फैसला 15 जनवरी, 2026 को मतदान के जरिए होगा। 16 जनवरी को मतगणना की जाएगी। राजनीतिक विश्लेषक इसे ‘मिनी विधानसभा’ चुनाव मान रहे हैं, क्योंकि इसके नतीजे महाराष्ट्र की भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी: धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा के दर्शन, 10 लाख सिक्कों का बंटेगा खजाना

वाराणसी: धनतेरस पर स्वर्णमयी स्वरूप में भिक्षा दे रही हैं 'मां अन्नपूर्णा', भक्तों में बांटा…

5 hours ago

दिवाली-छठ पर अलर्ट: 24 घंटे खुले रहेंगे उत्तर प्रदेश के सभी ट्रॉमा सेंटर

दिवाली-छठ पर अलर्ट मोड में UP स्वास्थ्य विभाग: CM योगी के निर्देश, '24 घंटे खुले…

5 hours ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे नई दिल्ली स्टेशन, भीड़ प्रबंधन का लिया जायजा

दिवाली-छठ की भीड़ के बीच एक्शन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव: नई दिल्ली स्टेशन का…

5 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने की अग्निपरीक्षा: ट्रेनों में भीड़, फ्लाइट-बसों की लूट

स्पेशल रिपोर्ट: चांद पर पहुंचने वाला देश 'छठ-दिवाली' पर अपनों को घर पहुंचाने में नाकाम!…

6 hours ago

NCP विलय की चर्चा तेज: प्रफुल्ल पटेल ने शरद पवार से की मुलाकात

महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकलें तेज: प्रफुल्ल पटेल ने अस्पताल…

6 hours ago

पंजाब : कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में आग, बाल-बाल बचे यात्री

पंजाब के राजपुरा में बड़ा ट्रेन हादसा: 'कर्मभूमि एक्सप्रेस' के 4 डिब्बों में लगी भीषण…

6 hours ago