तेलंगाना के रंगारेड्डी में 6 लोगों की हत्या

तेलंगाना में खूनी तांडव: POCSO आरोपी ने जमानत पर छूटते ही की 6 हत्याएं

तेलंगाना में खूनी तांडव: POCSO के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही 6 लोगों को रेता, रेप पीड़िता के बाद पत्नी और 2 मासूम बेटों की भी कर दी हत्या”

हैदराबाद/रंगारेड्डी: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

तेलंगाना में एक ऐसा दिल दहला देने वाला आपराधिक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए।

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो – POCSO) कानून के तहत जेल में बंद एक दरिंदा जैसे ही जमानत पर बाहर आया, उसने मौत का एक ऐसा खूनी खेल खेला जिसमें 6 बेगुनाहों की जान चली गई।

आरोपी ने सिर्फ 17 साल की पीड़िता और उसके परिवार को ही नहीं मारा, बल्कि अपनी ही पत्नी और दो छोटे-छोटे मासूम बेटों का भी बेरहमी से गला काट दिया।

पुलिस के मुताबिक, इस सनसनीखेज वारदात को आरोपी ने अकेले ही अंजाम दिया है और फिलहाल वह फरार है।

कैसे दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम?

यह खौफनाक घटना रंगारेड्डी जिले के शाबाद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात घटी। पुलिस जांच में आरोपी 35 वर्षीय राजकुमार के इस ‘खूनी टाइमलाइन’ का खुलासा हुआ है:

  1. पहला हमला (शाबाद कस्बा): आरोपी राजकुमार सबसे पहले रात के अंधेरे में नाबालिग पीड़िता के घर पहुंचा। वहां उसने सो रही पीड़िता की 45 वर्षीय मां और 65 वर्षीय नानी पर चाकू और हंसिये से जानलेवा हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

  2. दूसरा हमला (धैवलगुडा झील): इसके बाद वह 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता को कार में जबरन डालकर अपने पैतृक गांव धैवलगुडा ले गया और एक झील के पास ले जाकर चाकू से वार कर उसकी भी हत्या कर दी।

  3. तीसरा हमला (खुद का घर): खून से सने हाथों के साथ दरिंदा झील से करीब 250 मीटर दूर अपने ही घर पहुंचा। वहां गहरी नींद में सो रही अपनी 30 वर्षीय पत्नी पार्वती सरिता, 4 साल के बेटे परीक्षित और महज डेढ़ साल के बेटे दैविकक्षित की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी।

पिता को फोन कर कबूला जुर्म, फिर हुआ फरार

इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी राजकुमार ने अपने पिता को फोन किया। उसने अपना सारा जुर्म कबूल किया और कहा कि अब वह आत्महत्या करने जा रहा है।

इसके बाद उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। खौफजदा पिता ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

क्या है हत्या की असल वजह? जुआ, कर्ज और पॉक्सो केस

पुलिस को शक है कि इस सामूहिक हत्याकांड की मुख्य वजह आरोपी पर दर्ज दुष्कर्म का मामला है।

  • 16 मई को दर्ज हुआ था केस: मृतका (नाबालिग लड़की) ने 16 मई को राजकुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रेप और पीछा करने का केस दर्ज कराया था। लड़की के मामा नरेश ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी थी कि वह एक-दो हफ्ते में पूरे परिवार को मार डालेगा।

  • जुए की लत और कर्ज: परिवार वालों के मुताबिक राजकुमार को जुए की बुरी लत थी। वह भारी कर्ज में डूबा हुआ था और मानसिक रूप से भी काफी परेशान चल रहा था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आखिर उसने अपनी पत्नी और बच्चों को क्यों मारा।

पुलिस का एक्शन

पकड़ने के लिए 7 टीमें गठित इस सामूहिक हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल है। ‘फ्यूचर सिटी’ के पुलिस आयुक्त तरुण जोशी ने बताया कि घटनास्थल से सभी फोरेंसिक साक्ष्य इकट्ठा कर लिए गए हैं।

पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपी राजकुमार को पकड़ने के लिए 7 विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस दरिंदे को सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.