International

भारत और सऊदी अरब रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग में द्विपक्षीय बैठक हुई

“भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग और सऊदी अरब के उद्योग एवं खनिज मंत्रालय के बीच एक द्विपक्षीय बैठक हुई”

नई दिल्ली 15 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारतीय पक्ष का नेतृत्व रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग की सचिव सुश्री निवेदिता शुक्ला वर्मा ने किया। सऊदी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उद्योग एवं खनिज उप मंत्री इंजीनियर खलील बिन इब्राहिम बिन सलामाह ने किया।

सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और भारत सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2024-25 में 41.88 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है जिसमें रसायन और पेट्रोकेमिकल्स का योगदान 10 प्रतिशत अर्थात 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर है।

बैठक के दौरान हुई चर्चा में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने, निवेश को बढ़ावा देने तथा रसायन एवं पेट्रोरसायन क्षेत्र में सहयोग के नए क्षेत्रों को तलाशने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

दोनों पक्षों ने रसायन और पेट्रोरसायन क्षेत्र में दोनों देशों की पूरकता को स्वीकार किया, जहां पेट्रोरसायन सऊदी अरब महत्वपूर्ण क्षमता रखता है तो वहीं विशिष्ट रसायन क्षेत्र में भारत की अपनी क्षमता है। दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य का लाभ उठाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।

दोनों पक्षों ने भारत के पेट्रोलियम, रसायन और पेट्रोकेमिकल निवेश क्षेत्रों (पीसीपीआईआर) में निवेश और दोनों देशों की प्रमुख कंपनियों के बीच संभावित साझेदारी सहित रसायन और पेट्रोकेमिकल्स की मूल्य श्रृंखला में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा की गई।

इस क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास तथा कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग करने पर भी सहमति जताई गई। दोनों पक्षों ने रसायन और पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में एक स्थायी और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की जिससे भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंध और दृढ़ होंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर डेंगू का अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने कहा- ‘हर रविवार करें मच्छरों पर वार’

जौनपुर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 5 दिन में मिले 5 नए मरीज; मलेरिया अधिकारी…

3 hours ago

जौनपुर: वोटर लिस्ट में नाम जोड़े, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?

जौनपुर: 'कोई मतदाता न छूटे' अभियान तेज, ईपी और जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए चलेगा…

3 hours ago

जौनपुर जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स को 40 प्रश्न व मोबाइल ऐप की ट्रेनिंग

जौनपुर: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनर्स को दी जा रही 40…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने वाले DIG गिरफ्तार

बेंगलुरु जेल कांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने के…

3 hours ago

लखनऊ: फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध, CM योगी का एलान

लखनऊ: गोमती की बाढ़ से राहत के लिए फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा 'ग्रीन कॉरिडोर'…

4 hours ago

महाराष्ट्र : अल-नीनो का कहर, राज्य में 10% पानी की होगी कटौती

महाराष्ट्र में गहराया जल संकट: राज्यभर में 16 अक्टूबर से लागू होगी 10% पानी की…

4 hours ago