बिहार : कब होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट? यहां देखें पूरा शेड्यूल

“बिहार विधानसभा चुनाव का कैलेंडर सामने आ गया है। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को जानकारी दी है कि बिहार में कुल 2 चरण में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाएगा। राज्य में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है”

नई दिल्ली 06 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आ गई है। चुनाव आयोग ने सोमवार को जानकारी दी है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए विधानसभा चुनाव कुल 2 चरण में आयोजित कराए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने बताया है कि बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर  को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर की तारीख को जारी किया जाएगा। पहले चरण में 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी।

इवेंट पहला चरण दूसरा चरण
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख 10.10.2025  13.10.2025
नामांकन करने की अंतिम तिथि 17.10.2025 20.10.2025
नामांकन की जांच की तिथि 18.10.2025 21.10.2025
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 20.10.2025 23.10.2025
मतदान की तिथि 06.11.2025 11.11.2025
रिजल्ट 14.11.2025 14.11.2025

क्या होगा चुनाव में खास?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और बाकी दोनों चुनाव आयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए हैं। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही बिहार में आचार संहिता लागू हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव में किसी भी बूथ पर बारह सौ से ज्यादा वोटर नहीं होंगे।

पहली बार वोटर बूथ तक मोबाइल ले जा सकेंगे। पोलिंग सेंटर के 100 मीटर के बाहर पोलिंग एजेंट बैठ सकेंगे। EVM पर वोटर कैंडिडेट को अच्छे से पहचान सकें इसलिए प्रत्याशियों की कलर फोटो लगाई जाएगी।

बिहार में कुल कितने वोटर्स हैं?

बिहार का चुनाव इस बार कई मायनों में खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि 22 साल बाद बिहार में वोटर लिस्ट में रिविजन हुआ है और नई वोटर लिस्ट तैयार हुई है। SIR से पहले बिहार में करीब 7 करोड़ 89 लाख वोटर्स थे। SIR के बाद अब बिहार में 7 करोड़ 42 लाख लोग वोट डालेंगे।

वोटर लिस्ट रिवीजन के बाद करीब 65 लाख वोटरों के नाम कटे हैं जबकि करीब 21 लाख नए वोटर जुड़े हैं। इस बार चुनाव में पहले के मुकाबले करीब 47 लाख वोटर्स कम हैं। जो कुल वोटर्स का करीब 6 फीसदी है।

महिला और पुरुष वोटर्स की संख्या?

चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई बिहार में नई वोटर लिस्ट के मुताबिक, राज्य में 3 करोड़ 92 लाख पुरुष वोटर्स हैं जबकि महिला वोटर्स की संख्या 3 करोड़ 50 लाख के करीब है। 18 से 19 साल के नए वोटर 14 लाख हैं। वहीं 85 साल से ऊपर के वोटर्स की संख्या 4 लाख 3 हजार है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.