Breaking News

बिहार चुनाव : जानिए क्यों ? महागठबंधन 12 सीटों पर आपस में ही भिड़ रहा !

“बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है। एनडीए के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कर लिया है लेकिन महागठबंधन में 12 सीटों पर उम्मीदवार एक दूसरे को ही कड़ी चुनौती देते नजर आ रहे हैं”

पटना 21 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार में इस बार दो फेज में मतदान होंगे और दोनों फेज के चुनाव के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। पहले फेज के लिए नामांकन की वापसी की डेडलाइन भी समाप्त हो गई है लेकिन इसके बावजूद महागठबंधन में अब तक कई सीटों को लेकर पेंच फंसा है।

महागठबंधन की 12 सीटें ऐसी है जहां एक दूसरे से ही गठबंधन प्रत्याशी आपस में भिड़ेंगे। सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर क्यों राहुल और तेजस्वी में बात नहीं बनी। 

सीट बंटवारे में किसे कितना नुकसान और किसे कितना फायदा हुआ है। महागठबंधन में बिग फाइट सामने आ रही है क्योंकि  243 सीटों को लिए गठबंधन ने 254 उम्मीदवार उतारे हैं।

राजद और कांग्रेस के बीच छह सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि भाकपा और कांग्रेस चार सीटों पर आमने-सामने हैं।

मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और राजद के बीच दो सीटों (चैनपुर और बाबूबरही) पर कड़ी टक्कर  है। 

सोमवार को राजद ने अपने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी, जिसमें छह सीटें ऐसी भी शामिल हैं जहां कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 

जिन 12 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आमने सामने होंगे, वो हैं….

  1. बछवाड़ा: अबदेश कुमार राय (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) बनाम शिव प्रकाश गरीब दास (कांग्रेस)

  2. नरकटियागंज: दीपक यादव (राष्ट्रीय जनता दल) बनाम शाश्वत केदार पांडे (कांग्रेस)

  3. बाबूबरही: बिंदु गुलाब यादव (विकासशील इंसान पार्टी) बनाम अरुण कुमार सिंह कुशवाहा (राष्ट्रीय जनता दल)

  4. वैशाली: संजीव सिंह (कांग्रेस) बनाम अजय कुमार कुशवाहा (राष्ट्रीय जनता दल)

  5. राजा पाकर: प्रतिमा कुमारी दास (कांग्रेस) बनाम मोहित पासवान (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी)

  6. कहलगांव: रजनीश भारती (राष्ट्रीय जनता दल) बनाम प्रवीण सिंह कुशवाहा (कांग्रेस)

  7. बिहारशरीफ: ओमैर खान (कांग्रेस) बनाम शिव कुमार यादव (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी)

  8. सिकंदरा: विनोद कुमार चौधरी (कांग्रेस) बनाम उदय नारायण चौधरी (राष्ट्रीय जनता दल)

  9. चैनपुर: बाल गोविंद बिंद (विकासशील इंसान पार्टी) बनाम बृज किशोर बिंद (राष्ट्रीय जनता दल)

  10. सुल्तानगंज: ललन कुमार (कांग्रेस) बनाम चंदन कुमार सिन्हा (राष्ट्रीय जनता दल)

  11. करगहर: संतोष कुमार मिश्रा (कांग्रेस) बनाम महेंद्र प्रसाद गुप्ता (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी)

  12. वारसलीगंज: अनिता देवी महतो (राष्ट्रीय जनता दल) बनाम सतीश कुमार (कांग्रेस)

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: स्कूल वैन को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, 7 बच्चे घायल

जौनपुर: ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 7…

15 hours ago

IIT मद्रास MSMEs संगोष्ठी : डिजिटल कॉमर्स से ‘लोकल से ग्लोबल’ की उड़ान

'लोकल से ग्लोबल' की उड़ान: IIT मद्रास में MSMEs के लिए डिजिटल कॉमर्स पर राष्ट्रीय…

15 hours ago

फतेहपुर: मदरसे के मौलवी ने छात्रा से किया दुष्कर्म, भागते हुए गिरफ्तार

फतेहपुर: मदरसे के मौलवी ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, फर्रुखाबाद भागते समय ग्रामीणों ने…

15 hours ago

भारत का एक्शन: दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर चला बुलडोजर

भारत का कूटनीतिक पलटवार: 'जैसे को तैसा' नीति के तहत दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के…

15 hours ago

पीएम जनजातीय विकास मिशन: आदिवासियों को उद्यमी बना रही सरकार

पीएम जनजातीय विकास मिशन: वन धन से संवर रहा आदिवासियों का भविष्य, बिचौलियों के जाल…

16 hours ago

PM Modi ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक परंपरा…

16 hours ago