बिहार चुनाव : गया में हम पार्टी के प्रत्याशी पर हमला, सिर में लगी चोट

“बिहार के गया में जनसंपर्क अभियान के दौरान हम पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला हुआ है। इस हमले में उनके सिर में चोट आई हैं। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं”

गया 30 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ ही वक्त शेष रह गया है। इस बीच गया से एक बड़ी खबर सामने आई है। गया के टिकारी विधानसभा में हम पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला हुआ है। इस हमले में अनिल कुमार समेत कुछ कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।

प्रत्याशी अनिल कुमार पर उस वक्त हमला हुआ, जब वह जनसंपर्क अभियान में लगे हुए थे। हमले में प्रत्याशी अनिल कुमार के सिर में चोट लगी है और कुछ कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। घटना टिकारी के दिघौरा गांव की है। अनिल कुमार के समर्थकों का आरोप है कि राजद के लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।

चोटिल प्रत्याशी और हम पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “मांझीटोला में रास्ते में कुछ यादव समाज के लोग उग्र हो गए और उन्होंने हमला कर दिया और ईंट मारना शुरू कर दिया। इससे मुझे चोटें आई हैं। मेरे साथ जो लोग हैं, उन्हें बहुत पीटा गया है और वो घायल हैं।”

हम पार्टी के बारे में जानिए

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) यानी हम पार्टी बिहार की एक प्रमुख क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी है, जो मुख्य रूप से पिछड़े वर्गों, दलितों और सामाजिक न्याय पर फोकस करती है।

इसकी स्थापना बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा की गई थी। यह पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होकर बनी थी। इस पार्टी के नेता जीतन राम मांझी वर्तमान में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री हैं।

पार्टी मुख्य रूप से मुसहर, पासवान जैसे दलित समुदायों और पिछड़ों का प्रतिनिधित्व करती है। इसका मुख्य एजेंडा सामाजिक न्याय, गरीबी उन्मूलन, भूमि सुधार, शिक्षा, ग्रामीण विकास, महिलाओं का सशक्तिकरण और वंचित वर्गों (दलित, आदिवासी, पिछड़े) के अधिकारों की रक्षा करना है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.