बिहार चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

“बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने अपने 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि किस सीट से कांग्रेस ने किस नेता को टिकट दिया है”

पटना 17 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 48 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

लिस्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने बिहार चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को कुटुम्बा से और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान को कदवा से मैदान में उतारा है।

बता दें कि कांग्रेस, राजद, लेफ्ट और अन्य दलों के महागठबंधन की ओर से ये उम्मीदवारों की पहली लिस्ट है। अब तक महागठबंधन की ओर से घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का भी ऐलान नहीं किया गया है। आइए जानते हैं कि कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में किन नेताओं को टिकट दिया है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट

सीट उम्मीदवार
बगहा जयेश मंगल सिंह
नौतन अमित गिरी
चनपटिया वासी अहमद
बेतिया अभिषेक रंजन
रक्सौल श्याम बिहारी प्रसाद
गोविंदगंज शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय
रीगा अमित कुमार सिंह “टुन्ना”
बथनाहा (अनुसूचित जाति) इंजि. नवीन कुमार
बेनीपट्टी नलिनी रंजन झा
फुलपरास सुभोध मंडल
फोर्बिसगंज मनोज विश्वास
बहादुरगंज प्रो. मसवर आलम उर्फ प्रो. मुशब्बिर आलम
कदवा शकील अहमद खान
मनीहारी (ST) मनोहर प्रसाद सिंह
कोरहा (SC) पुनम पासवान
सोनबरसा (SC) सरिता देवी
बेनीपुर मिथिलेश कुमार चौधरी
सकरा (SC) उमेश राम
मुजफ्फरपुर बिजेन्द्र चौधरी
गोपालगंज ओम प्रकाश गर्ग
कुचायकोट हरि नारायण कुशवाह
लालगंज आदित्य कुमार राजा
वैशाली इंजि. संजीव सिंह
राजापाकर (SC) प्रतिमा कुमारी
रोसड़ा (SC) ब्रज किशोर रवि
बछवारा शिव प्रकाश गरीब दास
बेगूसराय अमीता भूषण
खगड़िया डॉ. चंदन यादव
बेलदौर मिथलेश कुमार निषाद
भागलपुर अजीत कुमार शर्मा
सुल्तानगंज ललन यादव
अमरपुर जितेन्द्र सिंह
लखीसराय अमरेश कुमार (अनिश)
बरबीघा त्रिशूलधारी सिंह
बिहारशरीफ उमैर खान
नालंदा कौशलेंद्र कुमार “छोटे मुखिया”
हरनौत अरुण कुमार बिंद
कुम्हरार इंद्रदीप चंद्रवंशी
पटना साहिब शशांत शेखर
बिक्रम अनिल कुमार सिंह
बक्सर संजय कुमार तिवारी
राजपुर (SC) विश्वनाथ राम
चेनारी (SC) मंगल राम
काराकट संतोष मिश्रा
कुटुंबा (SC) राजेश राम
औरंगाबाद आनंद शंकर सिंह
वजीरगंज अवधेश कुमार सिंह
हिसुआ नीतू कुमारी

कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट चुनाव के पहले चरण के नामांकन की अंतिम तारीख से एक दिन पहले जारी की है। लिस्ट में पहले चरण के लिए 24 और दूसरे चरण के लिए 24 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कांग्रेस कुल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.