बिहार चुनाव 2025 : जदयू ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की
“बुधवार देर रात भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद आज गुरुवार सुबह जदयू ने अपने बाकी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है”
पटना 16 /10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 44 प्रत्याशियों को जगह मिली है।
सीएम हाउस के सामने प्रदर्शन करने वाले गोपालपुर के वर्तमान विधायक और जदयू नेता गोपाल मंडल का टिकट काट दिया है। इस बार जदयू ने उनकी जगह बुलो मंडल को उम्मीदवार बनाया है।
इस लिस्ट में पिछड़े वर्ग से 37, अतिपिछड़ा 22, सामान्य से 22, अनुसूचित जाति से 15, अल्पसंख्यक से चार, अनुसूचित जनजाति से एक प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं कुल 101 प्रत्याशियों में 13 महिला भी हैं।
जदयू ने सबसे अधिक कुशवाहा समाज के 13 प्रत्याशी, कुर्मी समाज के 12 प्रत्याशी, राजपूत समाज के 10 प्रत्याशी भूमिहार समाज के 9 प्रत्याशी, यादव और धानुक समाज के आठ प्रत्याशियों को टिकट दिया है।











