बिहार : पटना में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच चले लाठी-डंडे

“पटना में कांग्रेस मुख्यालय पर बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए और एक-दूसरे पर लाठिया चलाई। बीजेपी का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पथराव किया है। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ करने की कोशिश की और पत्थरबाजी की” 

पटना २९ / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आपको बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता भिड़ गए। 

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि मैं कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं। आपने मां का अपमान किया है, एक-एक बिहार बेटा आपको इसका जवाब देगा।

आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, एक-एक भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा.. हम प्रदर्शन करने आए थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन था लेकिन कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर चालए जा रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता बंदूक और ईंट से नहीं डरते… हम मां के अपमान का बदला लेकर रहेंगे। 

घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा। मौके पर वाटर कैनन की गाड़ी भी आ गई है। 

पीएम मोदी को गाली देने वाला गिरफ्तार

वहीं, बिहार पुलिस ने शुक्रवार को दरभंगा में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां देने वाले रफीक उर्फ ​​राजा को गिरफ्तार कर लिया। राजा के खिलाफ गुरुवार को दरभंगा के सिमरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी।

दरभंगा में बुधवार को कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां को गाली दिया था। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.