भवानीपुर में महा-उलटफेर: सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया
बंगाल की सियासत में महा-उलटफेर: भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनके ही वार्ड में चटाई धूल, पूरा किया अमित शाह का संकल्प”
कोलकाता: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐसा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उलटफेर देखने को मिला है, जिसने राज्य के पूरे सियासी समीकरण को हिलाकर रख दिया है।
चुनाव आयोग (EC) द्वारा जारी बूथ-वार नतीजों के ताज़ा आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने न सिर्फ हाई-प्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को करारी मात दी है, बल्कि उन्हें उनके अपने ही घरेलू वार्ड में भी बुरी तरह पछाड़ दिया है।
अमित शाह का संकल्प हुआ पूरा
इस महा-विजय के साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के उस चुनावी संकल्प को सच कर दिखाया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि “ममता को उनके अपने ही गढ़ में जाकर हराना है।”
चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने स्पष्ट संदेश दिया था कि सुवेंदु को ममता बनर्जी को उनके ही घर में चुनौती देनी है और आज के नतीजों ने इस रणनीति की सफलता पर मुहर लगा दी है।
कालीघाट (वार्ड नंबर 73) में भी ममता को करारी शिकस्त
चुनाव आयोग के ताज़ा बूथ-वार आंकड़ों के अनुसार, भवानीपुर के 267 बूथों में से 207 पर सुवेंदु अधिकारी ने निर्णायक बढ़त बनाई।
सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा वार्ड नंबर 73 का रहा—यह वही वार्ड है जहाँ ममता बनर्जी का कालीघाट वाला आवास स्थित है।
सुवेंदु अधिकारी को मिले वोट: 8,932 (लगभग 63 प्रतिशत)
ममता बनर्जी को मिले वोट: 4,284 (लगभग 30 प्रतिशत)
सुवेंदु अधिकारी, जो ममता के घर से लगभग 150 किलोमीटर दूर कांथी के रहने वाले हैं और जिनका इस सीट पर पहले से कोई सांगठनिक आधार नहीं था।
उन्होंने ममता के अपने ही वार्ड में उनसे दोगुने से भी ज़्यादा वोट हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है।
बूथ-वार आंकड़े: कई जगह 50 वोट भी नहीं जुटा पाईं ममता
भवानीपुर में सुवेंदु की जीत का अंतर इतना विशाल था कि कई बूथों पर ममता बनर्जी 50 वोट का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं।
भवानीपुर के हर बूथ पर लगभग 400 से 700 वोटर थे, इसके बावजूद ममता बनर्जी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा:
बूथ नंबर 14: 43 वोट
बूथ नंबर 16: 42 वोट
बूथ नंबर 20, 77, 89, 242: (क्रमशः 41, 40, 41, 40 वोट)
बूथ नंबर 105, 176, 249, 263: (क्रमशः 31, 29, 28, 30 वोट)
2021 के बाद पूरी तरह बदल गया भवानीपुर का मिजाज
गौरतलब है कि साल 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी से हारने के बाद, ममता बनर्जी ने भवानीपुर उपचुनाव जीता था।
और तब उन्होंने इस सीट के सभी सात वार्डों में बढ़त हासिल की थी। लेकिन इस बार भवानीपुर की जनता का मिजाज पूरी तरह बदल गया।
भवानीपुर सीट के अंतिम नतीजे:
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | कुल प्राप्त वोट |
| सुवेंदु अधिकारी | BJP | 73,917 |
| ममता बनर्जी | TMC | 58,812 |
एक बड़े और ऐतिहासिक अंतर से भवानीपुर सीट पर विजय पताका फहराकर सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में खुद को एक नए, अजेय और कद्दावर नेता के रूप में स्थापित कर लिया है।
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…
मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…
UPI और डिजिटल पेमेंट पर बड़ा फैसला: 15 अक्टूबर से लागू होगा MDR शुल्क, आम…
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 23 प्रस्तावों पर मुहर, इथेनॉल प्लांट, स्मार्ट स्कूल और मकान…
प्रयागराज: थाने से चंद कदमों की दूरी पर सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर…