Suvendu Adhikari Bhowanipore Win

भवानीपुर : सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनके ही वार्ड में हराया

बंगाल की सियासत में महा-उलटफेर: भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनके ही वार्ड में चटाई धूल, पूरा किया अमित शाह का संकल्प”

कोलकाता: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐसा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उलटफेर देखने को मिला है, जिसने राज्य के पूरे सियासी समीकरण को हिलाकर रख दिया है।

चुनाव आयोग (EC) द्वारा जारी बूथ-वार नतीजों के ताज़ा आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने न सिर्फ हाई-प्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को करारी मात दी है, बल्कि उन्हें उनके अपने ही घरेलू वार्ड में भी बुरी तरह पछाड़ दिया है।

अमित शाह का संकल्प हुआ पूरा

इस महा-विजय के साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के उस चुनावी संकल्प को सच कर दिखाया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि “ममता को उनके अपने ही गढ़ में जाकर हराना है।”

चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने स्पष्ट संदेश दिया था कि सुवेंदु को ममता बनर्जी को उनके ही घर में चुनौती देनी है और आज के नतीजों ने इस रणनीति की सफलता पर मुहर लगा दी है।

कालीघाट (वार्ड नंबर 73) में भी ममता को करारी शिकस्त

चुनाव आयोग के ताज़ा बूथ-वार आंकड़ों के अनुसार, भवानीपुर के 267 बूथों में से 207 पर सुवेंदु अधिकारी ने निर्णायक बढ़त बनाई।

सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा वार्ड नंबर 73 का रहा—यह वही वार्ड है जहाँ ममता बनर्जी का कालीघाट वाला आवास स्थित है।

  • सुवेंदु अधिकारी को मिले वोट: 8,932 (लगभग 63 प्रतिशत)

  • ममता बनर्जी को मिले वोट: 4,284 (लगभग 30 प्रतिशत)

सुवेंदु अधिकारी, जो ममता के घर से लगभग 150 किलोमीटर दूर कांथी के रहने वाले हैं और जिनका इस सीट पर पहले से कोई सांगठनिक आधार नहीं था।

उन्होंने ममता के अपने ही वार्ड में उनसे दोगुने से भी ज़्यादा वोट हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है।

बूथ-वार आंकड़े: कई जगह 50 वोट भी नहीं जुटा पाईं ममता

भवानीपुर में सुवेंदु की जीत का अंतर इतना विशाल था कि कई बूथों पर ममता बनर्जी 50 वोट का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं।

भवानीपुर के हर बूथ पर लगभग 400 से 700 वोटर थे, इसके बावजूद ममता बनर्जी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा:

  • बूथ नंबर 14: 43 वोट

  • बूथ नंबर 16: 42 वोट

  • बूथ नंबर 20, 77, 89, 242: (क्रमशः 41, 40, 41, 40 वोट)

  • बूथ नंबर 105, 176, 249, 263: (क्रमशः 31, 29, 28, 30 वोट)

2021 के बाद पूरी तरह बदल गया भवानीपुर का मिजाज

गौरतलब है कि साल 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी से हारने के बाद, ममता बनर्जी ने भवानीपुर उपचुनाव जीता था।

और तब उन्होंने इस सीट के सभी सात वार्डों में बढ़त हासिल की थी। लेकिन इस बार भवानीपुर की जनता का मिजाज पूरी तरह बदल गया।

भवानीपुर सीट के अंतिम नतीजे:

उम्मीदवार का नाम पार्टी कुल प्राप्त वोट
सुवेंदु अधिकारी BJP 73,917
ममता बनर्जी TMC 58,812

 

एक बड़े और ऐतिहासिक अंतर से भवानीपुर सीट पर विजय पताका फहराकर सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में खुद को एक नए, अजेय और कद्दावर नेता के रूप में स्थापित कर लिया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.