बरेली : ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद पर बवाल, पुलिस ने किया का लाठीचार्ज

“दरअसल, जुमे की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद पोस्ट विवाद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भीड़ को काफी समझाने की कोशिश की”

बरेली 26 / 09 /2025 द पॉलिटिक्स अगेन डेस्क 

बरेली में आज जुमे की नमाज के हंगामा शुरू हो गया। यहां  ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर सड़कों पर उतरे थे। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। आईएमसी प्रमुख मौलान तौकीर रजा ने प्रदर्शन का ऐलान किया था जिसके बाद पुलिस-प्रशासन पहले से अलर्ट था।

पुलिस ने क्यों लाठीचार्ज किया?

दरअसल, जुमे की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद पोस्ट विवाद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भीड़ को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ में शामिल लोग नहीं माने। प्रदर्शनकारी बैरिकेड को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

दरअसल, कानपुर में हुई एफआईआर को लेकर एक हफ्ता पहले तौकीर रजा ने घर पर पीसी की थी कि मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है। कल तौकीर रजा ने कहा था कि जुमे की नमाज के बाद लोगों के साथ प्रसाशन को ज्ञापन दिया जाएगा।लेकिन प्रसाशन ने इसकी परमिशन नहीं दी

इसके बाद कल रात तौकीर की संस्था IMC से लेटर आया कि अब तौकीर रजा अकेले प्रशासन को लेटर देंगे। लोग नमाज पढ़कर सीधा घर जाए। इसके बाद आज सुबह तौकीर ने दोबारा से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला।

वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर लोगों ने इसे देखा। इस वीडियो में तौकीर रजा ने कहा कि जो लेटर आया है वो गलत है, अपनी मांगों को लेकर जो पहले से तय प्रोग्राम है वैसा ही रहेगा।

इसके बाद आज नमाज के बाद लोगों ने धीरे-धीरे बरेली के कोरलाम मस्जिद पर आना शुरू किया और नारेबाजी हुई। कोरलाम के अलावा एक दो और जगह में लाठीचार्ज  की खबर है।

मौलाना तौकीर ने वीडियो जारी किया था 

इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो जारी कर कहा था कि मीडिया जो खबरें चल रही हैं, वह सरासर गलत हैं।

पुलिस प्रशासन के साथ कुछ मुखबिरों ने मिलकर साजिश रचकर यह काम किया है। मौलाना ने कहा कि उन्होंने जो एलान किया था। उसके मुताबिक अमल किया जाएगा। 

शुक्रवार को सुबह से ही इस्लामिया मैदान और बिहारीपुर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। श्यामगंज मंडी वाले रोड पर बैरिकेडिंग करने के साथ भारी फोर्स तैनात की गई। सैलानी इलाका बंद रहा।

दोपहर होते-होते लोग घरों से निकलने लगे। जुमे की नमाज के बाद लोग जुलूस के रूप से नारेबाजी करते हुए सड़कों पर निकले। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी।