पूर्वांचल / वाराणसी

असम चुनाव : BJP की 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

असम चुनाव: BJP ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली सूची; जालुकबारी से मैदान में CM हिमंता

गुवाहाटी/नई दिल्ली | संतोष सेठ,  the politics again

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है।

पार्टी ने एक साथ 88 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बीते बुधवार को नई दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक में इन प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगी थी, जिसके बाद अब इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन समेत कई दिग्गज शामिल थे।

जालुकबारी से CM हिमंता बने उम्मीदवार

इस सूची में सबसे प्रमुख नाम राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा का है, जिन्हें पार्टी ने एक बार फिर जालुकबारी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा कई प्रमुख नेताओं और मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है। प्रमुख उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

प्रमुख उम्मीदवार और उनकी सीटें:

  • जालुकबारी: डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा

  • भवानीपुर-सोरभोग: रंजीत कुमार दास

  • नलबाड़ी: जयंत मल्ल बरुआ

  • तिहू: चंद्रमोहन पाटोवारी

  • तामुलपुर: बिस्वजीत देइमारी

  • जागीरोड: पीयूष हाजरिका

  • नौगांव-बतद्रबा: रूपक सरमा

  • होजाई: शिलादित्य देव

  • बिहपुरिया: भूपेन कुमार बोरा

  • धेमाजी: डॉ. रनोज पेगु

  • डुम डुमा: रूपेश गोवाला

  • डिब्रूगढ़: प्रशांत फुकन

  • दुलियाजान: रामेश्वर तेली

  • जोरहाट: हितेंद्र नाथ गोस्वामी

  • मरियानी: रूपज्योति कुर्मी

  • गोलाघाट: अजंता नेओग

  • सिलचर: डॉ. राजदीप रॉय

अन्य प्रमुख सीटों पर भी उतारे कद्दावर नेता:

पार्टी ने गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिजनी से अरूप कुमार डे, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, कमलपुर से दिगंत कलिता, बोको-चायगांव से राजू मेच, बरखेत्री से नारायण डेका, गोरेस्वर से विक्टर कुमार दास, टांगला से बिकन चंद्र डेका, सिपाझार से डॉ. परमानंद राजबंशी और लामडिंग से सिबू मिश्रा को भी टिकट दिया है।

इसके अलावा लखीमपुर से मानब डेका, मार्घेरिटा से भास्कर शर्मा, चबुआ-लाहोवाल से बिनोद हाजरिका, नाजिरा से मयूर बरगोहांई, माजुली से भुबन गाम और डेरगांव से मृदुल कुमार दत्ता को भी कैंडिडेट घोषित किया है।

बीजेपी की इस पहली और जंबो लिस्ट के जारी होने के बाद राज्य में चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

चुनाव आयोग विवाद: आज रविवार को इंडिया गेट से नागरिक मार्च

SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…

3 hours ago

CEC के इस्तीफे की मांग, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव हिरासत में

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: जंतर-मंतर पर मार्च कर रहे प्रशांत भूषण, योगेंद्र…

3 hours ago

अपनी सरकार पर क्यों भड़के चिराग पासवान, क्या है यूपी 2027 कनेक्शन?

"शर्म आती है कि मैं इस सरकार में हूं": बिहार में कानून-व्यवस्था पर चिराग का…

3 hours ago

लापरवाही पर सुप्रीम कोर्ट की उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़ी फटकार

"यह नॉनसेंस बंद करो, वरना केस CBI को देंगे": सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को…

3 hours ago

फ्लाईदुबई हाईजैक प्रयास: आखिर ओमान का पायलट कॉकपिट में कैसे पहुंचा?

क्या दुनिया की सबसे मजबूत सुरक्षा व्यवस्था में लग गई सेंध? फ्लाईदुबई हाईजैक प्रयास ने…

3 hours ago

एशियाई खेल 2026: भारत को हॉकी और क्रिकेट में गोल्ड, जीते 85 मेडल

एशियाई खेल 2026: भारत का शानदार समापन, हॉकी-क्रिकेट और तीरंदाजी में गोल्ड के साथ जीते…

4 hours ago