‘रात होते ही इच्छाधारी नागिन बन जाती है पत्नी, मुझे बचा लो साहब’

“उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने जिलाधिकारी के सामने गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी पति रात में नागिन बनकर डराती है और डसती है। इस वजह से वह सो नहीं पाता है”

सीतापुर 07 / 10 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति ने DM की अध्यक्षता वाले संपूर्ण समाधान दिवस में एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है।

प्रार्थना पत्र देने वाले शख्स मेराज ने गुहार लगाते हुए कहा कि साहब मुझे मेरी पत्नी से बचा लिया जाए। मेरी पत्नी रात में नागिन बनकर मुझे डराती है और डसती है।

मेराज के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रभारी अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस ने जांच कर अच्छा देने को कहा है पति द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद अब यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं, पीड़ित मेराज काफी डरा और सहमा हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मेराज की पत्नी फिलहाल अपने मायके में रह रही है। बेहद चौंकाने वाला यह सनसनीखेज मामला महमूदाबाद तहसील के लोधासा गांव का है। यहां रहने वाले मेराज की शादी थानगांव थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की रहने वाली नसीमुन के साथ हुई था।

शादी के बाद कुछ समय तक दोनों लोग अच्छे से साथ रहते थे। लेकिन कुछ महीनों बाद मेराज दहशत में रहने लगा। वह अपनी पत्नी से डरने लगा।

मेराज ने अफसरों से और क्या कहा?

अपनी पत्नी से परेशान मेराज ने शनिवार को महमूदाबाद तहसील में डीएम की अध्यक्षता वाले संपूर्ण समाधान दिवस में एक प्रार्थना पत्र दिया और अधिकारियों से गुहार लगाई कि उसे उसकी पत्नी से बचाया जाए।

मेराज द्वारा दिए गए प्रार्थना में कहा गया कि उसकी पत्नी रात में नागिन बनकर डराती है और उसे डसती है। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान है जो कि अक्सर रात में उसे डराती है जिसकी वजह से वह सो नहीं पा रहा है।

मेराज का यह भी आरोप है जब वह रात में जग जाता है तो उसकी पत्नी उसे डस नहीं पाती है जिससे उसकी जान बच जाती है। फिलहाल मेराज द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है।

पत्नी की करवा चुका है झाड़ फूंक  

पत्नी पर रात में नागिन बनने के आरोपी को लेकर मिराज अपनी पत्नी की झाड़ फूंक भी करवा चुका है। इतना ही नहीं इस मामले को लेकर महमूदाबाद कोतवाली में पंचायत भी हो चुकी है लेकिन इसका हल नहीं निकल पाया। वहीं, मेराज के मुंह से अपनी पत्नी के नागिन बन जाने की बात सुनकर इलाके में हर कोई हैरान है।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

11 hours ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

11 hours ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

11 hours ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

17 hours ago

14 अगस्त 1947 विभाजन की विभीषिका: इतिहास का खूनी विस्थापन

14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…

17 hours ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम ने दी 1947 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन, कहा- 'शून्य…

17 hours ago