“उप जिला निवार्चन अधिकारी ने अवगत कराया है कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत 24 जून 2025 की स्थिति में कुल 78969844 मतदाताओं में से अब तक 69992926 (88.65) प्रतिशत से गणना प्रपत्र प्राप्त किए जा चुके है”
जौनपुर 19 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
भारत निर्वाचन आयोग की 16 जुलाई 2025 के प्रेस विज्ञप्ति के आलोक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में केवल 6.85 प्रतिशत (54,07,483) मतदाता शेष है जिनसे अगले दिनों के भीतर यानी 25 जुलाई 2025 तक गणना प्रपत्र प्राप्त किए जाने है। संभव है कि इनमें से कोई मतदाता अस्थाई रूप से बिहार से बाहर गए हुए है, जो आनलाइन माध्यम अथवा परिवार के सदस्यों के सहयोग से गणना प्रपत्र भर सकते है।
अब तक 64724300 (81.96) प्रतिशत प्रपत्र अपलोड भी किए जा चुके है। प्रारूप निर्वाचक नामावली 01 अगस्त 2025 को प्रकाशित की जाएगी और दावा-आपति की अवधि 01 अगस्त 2025 से 01 सितम्बर 2025 तक निर्धारित है।
बिहार से बाहर अस्थाई रूप से बाहर मतदाता भी अपने मोबाइल फोन, वेबसाइट https://voters.eci.gov.in अथवा इसीआइनेट एप के माध्यम से आनलाइन गणना प्रपत्र स्वयं भर सकते है इसके अलावा वे प्री फिल्ड फार्म डाउनलोड कर हस्ताक्षरित प्रति को व्हाटसएप ई मेल या अन्य माध्यम से बी0एल0ओ0 को भेज सकते है या परिवार के सदस्य के माध्यम से बी0एल0ओ0 को प्रेषित कर सकते है। विशेष पुनरीक्षण में गणना प्रपत्र भरने हेतु निम्न 11 दस्तावेजो में से कोई भी संलग्न किया जा सकता है।
किसी भी केन्द्रीय /राज्य सरकार/पी0एस0यू0के0 नियमित कर्मचारी /पेंशनधारीको जारी प्रमाण पत्र, एक साथ 1987 से पूर्व भारत में किसी सरकारी/स्थानीय निकाय/बैंक/डाकघर/एल0आई0सी0/पी
यदि दस्तावेज तत्काल उपलब्ध न हो तो दस्तावेज बाद में 25 जुलाई, 2025 तक अथया दावा-आपत्ति अवधि (01 अगस्त 2025 से 01 सितम्बर, 2025) में भी प्रस्तुत किये जा सकते हैं। प्रारूप मतदाता सूची में मतदाता का भाग सम्मिलित होने हेतु गणना प्रपत्र 25 जुलाई, 2025 तक उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। मतदाता इसी आइनेट एप या https://voters.eci.gov.in पर जाकर अपने फार्म की स्थिति की भी जाँच कर सकते हैं।
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 करोड़ युवाओं को…
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी करेंगे 13वीं बार ध्वजारोहण; पहली बार गूंजेंगे…
यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…
जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…
यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…