Breaking News

अमरोहा : स्कूली वैन से टकराई पिकअप, शिक्षिका और छात्रा की मौत, दर्जनों घायल

“अमरोहा में सड़क हादसा हुआ है। स्कूल वैन और पिकअप की टक्कर हुई है। हादसे में शिक्षिका और एक छात्रा की मौत हो गई” 

अमरोहा 18 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अमरोहा के हसनपुर गजरौला मार्ग पर शुक्रवार की सुबह स्कूली वैन की पिकअप से टक्कर हो गई। जिसमें स्कूली वैन में सवार हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी अनाया(6) पुत्री सत्यप्रकाश सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिक्षिका निशा (30) की उपचार के दौरान अमरोहा में मौत हो गई। 

हादसे में 13 बच्चे समेत दो स्टाफ के लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। जिसमें से चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत और एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसोली में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल स्थित है। वहां पर हसनपुर से बच्चे रोजाना वैन में सवार होकर पढ़ने के लिए जाते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार 7:20 पर भी बच्चे जा रहे थे हसनपुर गजरौला मार्ग पर मनौटा पुल के नजदीक सामने से आ रही पिकअप से स्कूली वैन की जोरदार टक्कर हो गई। 

मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। बच्चों को किसी तरह से वैन से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में वैन में सवार छात्र अभिनव, अभिकांत, अराध्यका, अरहम, अराहन, आरोही, काव्यांस, काव्या समेत 13 बच्चे घायल हो गए। 

जबकि अनाया सैनी की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा वैन चालक विशेष निवासी ग्राम सहसोली, शिक्षिका रुबी  और शिक्षिका निशा निवासी कस्बा हसनपुर भी घायल हो गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से पांच बच्चों को रेफर किया गया है। 

उनका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। इलाज के दौरान शिक्षिका निशा की भी मौत हो गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सड़क हादसे में स्कूली वैन में सवार बच्चे घायल हुए हैं। जिनमें से एक बच्ची की मौत हुई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग का पीएम मोदी ने किया ऐलान

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 करोड़ युवाओं को…

3 hours ago

80वां स्वतंत्रता दिवस LIVE UPDATES : देखे वीडियो प्रसारण

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी करेंगे 13वीं बार ध्वजारोहण; पहली बार गूंजेंगे…

8 hours ago

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

23 hours ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

23 hours ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

23 hours ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

1 day ago