National

अमित शाह ने लॉन्च किया NAFEX पोर्टल, किसानों को सीधा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किया NAFEX.in पोर्टल: बिचौलियों का खेल खत्म, 48 घंटे में किसानों के बैंक खाते में पहुंचेगा पैसा”

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

‘The Politics Again’ की विशेष रिपोर्ट के अनुसार, देश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र में बिचौलियों के वर्चस्व को खत्म करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (NAFED) के अत्याधुनिक ई-ऑक्शन पोर्टल NAFEX.in का शानदार शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर और सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

NAFED का कायाकल्प: घाटे से 500 करोड़ के मुनाफे तक का सफर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने बताया कि NAFED ने आज NAFEX.in, दृष्टि, ईआरपी और NAFED कल्याण जैसी चार प्रमुख पहलों की शुरुआत की है।

उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 में NAFED पूरी तरह से बंद होने की कगार पर था।

लेकिन, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के पारदर्शी फैसलों और आर्थिक सहायता के कारण आज यह संस्था 30,000 करोड़ रुपये के टर्नओवर और 500 करोड़ रुपये के बंपर मुनाफे के साथ देश के 74 लाख से अधिक किसानों की सेवा कर रही है।

“सहकारिता मंत्रालय बनने के समय NAFED का टर्नओवर 20,000 करोड़ रुपये था, जो अब 30,000 करोड़ हो चुका है। अगले दो वर्षों में यह 50,000 करोड़ रुपये के पार हो जाएगा।” – अमित शाह

दलहन का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार, 48 घंटे में भुगतान

देश को दलहन (दालों) के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए गृह मंत्री ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों के भीतर NCCF और NAFED सीधे किसानों से दलहन का एक-एक दाना खरीदेंगे।

यह खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ होगी और किसान की पसीने की कमाई का पैसा मात्र 48 घंटे के भीतर सीधे उनके बैंक खाते (Direct Benefit Transfer) में पहुंच जाएगा।

इससे न केवल किसानों को लाभकारी मूल्य मिलेगा, बल्कि देश में दलहन की खेती का रकबा भी तेजी से बढ़ेगा।

किसानों के बच्चों के लिए ‘NAFED छात्रवृत्ति’ की शुरुआत

NAFED अब केवल कृषि उत्पादों की खरीद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसानों के परिवारों के उत्थान के लिए भी काम कर रहा है।

सहकारिता मंत्री ने घोषणा की कि NAFED अब अपने कुल मुनाफे का 1% हिस्सा किसान परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा और उनके करियर विकास के लिए ‘छात्रवृत्ति’ (Scholarship) के रूप में देगा।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

अपने संबोधन की शुरुआत में श्री अमित शाह ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के ‘बलिदान दिवस’ पर उन्हें शत्-शत् नमन किया।

उन्होंने याद दिलाया कि कैसे डॉ. मुखर्जी ने ‘एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं रहेंगे’ का उद्घोष करते हुए कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ा था। देश की एकता और अखंडता के लिए कश्मीर जेल में उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

श्री शाह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डॉ. मुखर्जी का कश्मीर से धारा 370 हटाने का सपना पूरी तरह साकार हो चुका है और पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने में उनके योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता।

Santosh SETH

Recent Posts

‘भारत भविष्य की तकनीक और इनोवेशन में दुनिया का नेतृत्व करे’- पीएम मोदी

पीएम मोदी का बड़ा आह्वान- "भविष्य की तकनीक और इनोवेशन में दुनिया का नेतृत्व करे…

19 hours ago

MLC चुनाव : जाने यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक का परिणाम

4 राज्यों की 28 MLC सीटों के नतीजे: यूपी में बीजेपी-सपा की टक्कर, कर्नाटक में…

19 hours ago

चक्रवात अर्नब : आंध्र प्रदेश में भारी तबाही, ओडिशा-बंगाल में हाई अलर्ट

चक्रवात 'अर्नब' का कहर: आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़, सड़कें जलमग्न; ओडिशा और बंगाल में…

19 hours ago

बिहार MLC चुनाव: मतगणना जारी, 150 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महामुकाबले की मतगणना शुरू, दांव पर 150 उम्मीदवारों की…

2 days ago

गुवाहाटी : होटल में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या, लीज विवाद में बड़ा नरसंहार

गुवाहाटी में खौफनाक वारदात: 'होटल बिलास इन' में लीज विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, 5…

2 days ago

ECI का हलफनामा: CEC पर लगे ‘एकतरफा फैसले’ के आरोपों को नकारा

चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब: CEC के 'एकतरफा फैसले' के आरोपों को नकारा,…

2 days ago