Breaking News

MLC चुनाव : जाने यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक का परिणाम

4 राज्यों की 28 MLC सीटों के नतीजे: यूपी में बीजेपी-सपा की टक्कर, कर्नाटक में JDS का जलवा; पढ़ें हर राज्य का हाल”

The Politics Again डेस्क: संतोष सेठ 

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषदों (MLC) की 28 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं।

इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था और मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है।

4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों (स्नातक और शिक्षक) पर हुए चुनाव के प्रमुख रुझान और नतीजे। (ग्राफिक्स: द पॉलिटिक्स अगेन)

इस चुनाव में कुल 28 सीटों पर दांव लगा है, जिनमें उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं।

इनमें शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम राजनीतिक दलों के लिए आगामी चुनावों का अहम संकेत माने जा रहे हैं। आइए जानते हैं राज्यों का हाल:

उत्तर प्रदेश: बीजेपी और सपा के बीच कांटे की टक्कर यूपी की 11 सीटों पर सियासी घमासान चरम पर है।

  • बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट: यहाँ से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्हें 21,672 वोट मिले, जबकि समाजवादी पार्टी के हाजी दानिश अख्तर को मात्र 3,996 वोट मिले। भाजपा ने यह सीट 17,676 वोटों के बड़े अंतर से जीती है।

  • लखनऊ: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उमेश द्विवेदी ने जीत दर्ज की है। वहीं, लखनऊ स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है;

  • यहाँ समाजवादी पार्टी की कांति सिंह करीब 7500 वोटो से आगे चल रही हैं। यह सीट पहले बीजेपी के पास थी।

  • आगरा: यहाँ स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेन्द्र सिंह गुरु जी सपा प्रत्याशी से 710 वोटों से आगे हैं, जबकि शिक्षक सीट पर सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने 3 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है।

  • गोरखपुर: यहाँ वोटों की गिनती के दौरान सपा उम्मीदवार संजययन त्रिपाठी और निर्दलीय राजीव यादव ने प्रशासन पर भाजपा के पक्ष में धांधली का आरोप लगाते हुए मतगणना का बहिष्कार कर दिया।

बिहार: शिक्षक सीटों के नतीजे घोषित, जन सुराज का भी खाता खुला बिहार की 8 सीटों (4 शिक्षक, 4 स्नातक) पर भी मतगणना जारी है।

  • शिक्षक सीटें (नतीजे घोषित): पटना शिक्षक सीट से RJD के डॉ. संजीव कुमार, दरभंगा से जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय (2,593 वोट), तिरहुत से बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह और सारण से निर्दलीय राहुल राज ने जीत हासिल की है।

  • स्नातक सीटें (रुझान): पटना स्नातक से जेडीयू के नीरज कुमार, दरभंगा से बीजेपी के सर्वेश सिंह, तिरहुत से निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी और कोसी से बीजेपी के एन के यादव आगे चल रहे हैं।

  • नतीजों पर बिहार के पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि परिणाम भाजपा के पक्ष में हैं और यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है।

कर्नाटक: NDA का दबदबा, कांग्रेस के दिग्गज हारे बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में NDA समर्थित JD(S) उम्मीदवार एपी रंगनाथ ने 10,810 वोट हासिल कर कांग्रेस के 5 बार के विजेता पुट्टन्ना (9,902 वोट) को 908 मतों से हरा दिया है।

रुझानों के मुताबिक, अन्य तीन सीटों पर भी NDA के उम्मीदवार मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।

महाराष्ट्र: महायुति और महाविकास अघाड़ी में कड़ा मुकाबला

  • अमरावती शिक्षक सीट: यहाँ शिवसेना (शिंदे गुट) के किरण सरनाईक ने कांग्रेस की आदिती पोहरे पर मजबूत बढ़त बना ली है।

  • पुणे और नागपुर: पुणे शिक्षक सीट पर भाजपा के कौस्तुभ गावड़े आगे हैं, जबकि नागपुर स्नातक सीट पर भाजपा के सुधाकर कोहळे और कांग्रेस के अभिजीत वंजारी के बीच कांटे की टक्कर है।

  • इस बीच कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा है, “BJP का सत्ता में समय खत्म होने वाला है।

  • देश की जनता ने उन्हें हटाने का मन बना लिया है और इन नतीजों से यही संदेश मिलता है।”

Santosh SETH

Recent Posts

‘भारत भविष्य की तकनीक और इनोवेशन में दुनिया का नेतृत्व करे’- पीएम मोदी

पीएम मोदी का बड़ा आह्वान- "भविष्य की तकनीक और इनोवेशन में दुनिया का नेतृत्व करे…

49 minutes ago

चक्रवात अर्नब : आंध्र प्रदेश में भारी तबाही, ओडिशा-बंगाल में हाई अलर्ट

चक्रवात 'अर्नब' का कहर: आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़, सड़कें जलमग्न; ओडिशा और बंगाल में…

1 hour ago

बिहार MLC चुनाव: मतगणना जारी, 150 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महामुकाबले की मतगणना शुरू, दांव पर 150 उम्मीदवारों की…

24 hours ago

गुवाहाटी : होटल में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या, लीज विवाद में बड़ा नरसंहार

गुवाहाटी में खौफनाक वारदात: 'होटल बिलास इन' में लीज विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, 5…

24 hours ago

ECI का हलफनामा: CEC पर लगे ‘एकतरफा फैसले’ के आरोपों को नकारा

चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब: CEC के 'एकतरफा फैसले' के आरोपों को नकारा,…

1 day ago

जौनपुर: सूदखोरों पर शिकंजा; SP डॉ. यशवीर सिंह का एक्शन, 4 शिकायतें दर्ज

जौनपुर में अवैध सूदखोरों की खैर नहीं: 24 घंटे में मिलीं 4 शिकायतें, SP डॉ.…

1 day ago