सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वाराणसी में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए 'कट्टा सटाकर उठाने' वाले गाने का जिक्र किया।
ओपी राजभर का सपा पर बेबाक तंज: ‘आवे दे सरकार रे, कट्टा सटा के उठा लेब’, बोले- मुसलमानों के बिना प्रधानी भी नहीं जीत सकते अखिलेश”
वाराणसी : THE POLITICS AGAIN डेस्क (पॉलिटिकल रिपोर्ट): संतोष सेठ की रिपोर्ट
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) अपने बेलौस और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं।
मंगलवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे ओपी राजभर ने एक भोजपुरी गाने का जिक्र करते हुए मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (SP) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जोरदार सियासी हमला बोला है।
राजभर ने न केवल यूपी की कानून-व्यवस्था पर सपा को घेरा, बल्कि राम मंदिर चंदा चोरी और यूपी भाजपा में चल रही कथित ‘खींचतान’ जैसे ज्वलंत मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी।
राजभर ने समाजवादी पार्टी की मंशा और उनके कार्यकर्ताओं की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े किए।
उन्होंने हाल ही में हुए अपराधों का जिक्र करते हुए कहा कि बड़ी घटनाओं में ज्यादातर आरोपी एक ही विशेष बिरादरी (समुदाय) के क्यों होते हैं।
अपराधियों की बिरादरी: उन्होंने कहा, “आजमगढ़ की घटना हो या इलाहाबाद की, खुलासे वाले मामलों में 90 फीसदी उन्हीं (सपा) के बिरादर पकड़े जा रहे हैं। पहले उन्हें अपनी बिरादरी को समझाना चाहिए।”
कट्टा वाला गाना: सपा कार्यकर्ताओं के अति-उत्साह पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा, “ये लोग अभी से गाना गा रहे हैं- ‘आवे दे सरकार रे, कट्टा सटा के घरे से उठा लेब रे’।”
राजभर का इशारा साफ था कि सपा की सरकार आने की उम्मीद में उनके समर्थक अभी से गुंडागर्दी की भाषा बोल रहे हैं।
ओम प्रकाश राजभर ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के एक बयान का समर्थन करते हुए अखिलेश यादव की राजनीतिक ताकत पर ही सवालिया निशान लगा दिया।
राजभर ने कहा कि ओवैसी ने बिल्कुल सही कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश में मुसलमान समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ दें, तो सपा के लोग प्रधानी का चुनाव तक नहीं जीत पाएंगे।
अयोध्या के राम मंदिर निर्माण में चंदा चोरी और घोटाले के सवाल पर भी राजभर ने सपा को ही कटघरे में खड़ा किया।
एसआईटी जांच: उन्होंने कहा कि एसआईटी (SIT) की जांच इसीलिए हो रही है ताकि सत्य सबके सामने आ सके।
राजभर ने तंज कसते हुए कहा, “अखिलेश यादव को पता होना चाहिए कि उस चंदा घोटाला मामले में भी उनका ही बिरादर मुख्य आरोपी है। अखिलेश को जाकर राम मंदिर में दर्शन करके देखना चाहिए कि मंदिर कितना भव्य बना है।”
अब्बास अंसारी पर जवाब: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने स्पष्ट किया कि पिछले विधानसभा चुनावों में 10 से 12 लोगों को सपा ने हमारे (SBSP) सिंबल से चुनाव लड़वाया था, अब्बास अंसारी भी उन्हीं में से एक थे।
राम मंदिर चंदा प्रकरण के बाद दिल्ली (केंद्रीय नेतृत्व) और लखनऊ (सीएम योगी) के बीच चल रही कथित खींचतान और मुख्यमंत्री बदलने की अफवाहों को राजभर ने सिरे से खारिज कर दिया।
मीडिया पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा, “आप लोग हर छह महीने में सीएम को हटाने की चर्चा करते हैं। 9 साल से हम यही सुन रहे हैं। सीएम 9 साल से मजबूती से जमे हुए हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “आप लोग ही जबरी माहौल बनाते रहते हैं कि कल अमित शाह आ रहे हैं, परसों सीएम बदल जाएंगे… ऐसा कुछ नहीं है। दिल्ली और लखनऊ के बीच ‘ऑल इज वेल’ है।”
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राम मंदिर के चंदे में जिन भी लोगों ने हेराफेरी की है, उन सभी की निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।
जौनपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मुकदमों का रिकॉर्ड निस्तारण, 22.57 करोड़ रुपये का…
ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…
ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…
ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…
ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…
ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…