कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए बैठक का हुआ आयोजन

“हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू के लिए प्रदर्शनी एवं झांकी आयोजित करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू अश्वनी कुमार ने की”
कुल्लू 28 / 09 / 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट
उन्होंने जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में पिछली बार पहली दफ़ा झांकियां निकाली गई थी। इस बार भी सुंदर एवं आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन दशहरा उत्सव का एक विशेष आकर्षण रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस बार विभिन्न विभागों की विभागीय प्रदर्शनियों को अधिक आकर्षक एवं नवीन रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां भी दशहरा उत्सव के दौरान देखने को मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव के दौरान कृषि, बागवानी, आत्मा परियोजना, रिजर्व बैंक,ऑफ इंडिया, भाषा संस्कृति पशुपालन विभाग, आयुष, एग्रो इंडस्ट्रीज, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, खादी मंडल, जिला खादी बोर्ड तथा हिम ऊर्जा इत्यादि विभागों की झांकियां दशहरे के दौरान लगाई जाएगी।
इनमें विभागीय योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त शिक्षा, भाषा एवं संस्कृति, बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, डीआरडीओ, पर्यटन तथा इंडस्ट्री विभाग की झांकियां भी इस दौरान में दशहरे की सुंदरता को चार चांद लगाएगी। बैठक में सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

23 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

23 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

23 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

23 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

24 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

24 hours ago