हरियाणा – नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को

“हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के परेड ग्राउंड में होगा। हरियाणा बीजेपी द्वारा एक्स पर डाली गई एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह इस महीने की 17 तारीख को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे”
 
चंडीगढ़ 13 / 10 / 2024 सबतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी मीडिया से बातचीत में 17 तारीख़ को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होने की जानकारी दी है।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है इसलिए इस समारोह को भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारियां की जा रही हैं।
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने भी प्रेस विज्ञापित के माध्यम से शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्तूबर को आयोजित होने की जानकारी दी है। 

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.