हिमाचल समाचार – मंडी में मुस्लिम समुदाय ने खुद तोड़ी मस्जिद की अवैध दीवार, आज शहर में बड़ी रैली करने की तैयारी में हिन्दू संगठन

“मंडी में मस्जिद के अवैध ढांचा निर्माण व टीसीपी की अनिमित्ताओं के मामले में उपजा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है”
मंडी 13 / 09 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
हालांकि शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय व मस्जिद संचालन समिति ने स्वयं ही लोक निर्माण विभाग कीजमीन पर लगाई गई दीवार और दो शौचालयों को तोड़ दिया है।
लगभग आठ स्कवेयर मीटर से अधिक की सरकारी भूमि पर मस्जिद के सामने यह दीवार और शौचालय बना दिए गए थे।
कड़े पुलिस पहरे में मुस्लिम समुदाये के लोगों ने गुरुवार दोपहर को इस दीवार और शौचालयों को अपने हाथों से तोड़ दिया, लेकिन इसके बाद भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।
आंदोलनकर्ता पूरी मस्जिद को अवैध बताते हुए शुक्रवार को मंडी में गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने इसको लेकर रणनीति बनाई है।
इसे देखते हुए मंडी शहर के सात वार्ड में प्रशासन ने शुक्रवार के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी है।
इसके साथ ही किसी भी तरह से डंडे-झंडे और हथियार लेकर चलने पर भी पांवदी लगाई गई है। मंडी पुलिस ने सैकड़ों पुलिस कर्मियों की तैनाती की है।
150 से अधिक पुलिस कर्मी बाहर से बुलाए गए हैं और कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। गुरुवार रात भर मंडी पुलिस ने कई जगहों पर नाके लगा कर जांच पड़ताल भी जारी रखी।
वहीं मस्जिद की दीवार तोडऩे को लेकर मस्जिद कमेटी के सदस्य इकबाल अली ने बताया कि समुदाय ने बिना किसी दबाब के यह निर्णय लिया है।
यह दीवार लोक निर्माण विभाग की भूमि पर थी, इसलिए इसे तोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि अंदर जो दो लेंटल डाले गए हैं, वे हमारी अपनी भूमि पर हैं और इसके लिए टीसीपी की औपचारिकता को पूरा किया जा रहा है।
एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मंडी पुलिस ने तैयारी की है। वहीं, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि सात वार्ड में धारा 163 लगाई गई है। प्रशासन की पूरे हालात पर नजर है।
फिर हुई निशानदेही
विवाद के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा अपनी जमींन की फिर से गुरुवार सुबह को निशानदेही करवाई गई, जिसमें दीवार और शौचालय सरकारी जमींन पर पाए गए।
इसके बाद प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय से बात की और फिर मस्जिद संचालन समिति ने स्वयं ही अवैध दीवार और शौचालयों को गिरा दिया।
अवैध दीवार गिराने के बाद भी नहीं थमा विवाद, शहर में बड़ी रैली करने की तैयारी में हिन्दू संगठन
मंडी जिला के जेल रोड में बनी मस्जिद में अवैध निर्माण का मामला अब और गरमा गया है। शिमला के संजौली के बाद आज मंडी में भी बड़ा प्रदर्शन होने के आसार हैं।
हिंदू संगठनों व इस मामले में विरोध कर रहे प्रमुख लोगों ने जनता से बड़ी संख्या में सेरी मंच आने आह्वान किया है।
प्रदर्शनकारी नगर निगम कार्यालय से मंडी शहर और स्कोडी पुल तक रैली निकालने की तैयारी में हैं।
हालांकि गुरुवार को मस्जिद संचालन समिति ने लोक निर्माण विभाग की भूमि पर बनाई गई अपनी दीवार को स्वयं ही तोड़ दिया है, लेकिन इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है।
आंदोलन करने वाले संगठन व उनके नेतृत्व अभी भी पूरी मस्जिद को अवैध बताते हुए शुक्रवार को बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में हैं।
मंगलवार को जहां कुछ ही लोगों ने निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। वहीं अब अप्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष से रूप से इस मामले में कई हिंदू संगठन व राजनीतिक दल भी जुड़ गए हैं।
जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि इस मामले में आज मंडी शहर में बड़ा प्रदर्शन हो सकता है। गुरुवार को विभिन्न हिंदू दलों की बैठक गुरूवार को राजमहल होटल हुई।
बैठक में सभी हिंदू दलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और प्रर्दशन को लेकर रणनिति तैयार की।
बैठक में समाजसेवी गोपाल कपूर और सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि शुक्रवार को शांति पूर्ण तरीके से शहर में प्रर्दशन किया जाएगा।
जिसमें हिंदू संगठन और स्थानीय लोग हिस्सा लेंगे। विरोध रैली सेरी मंच से शुरू होगी और बाजार का चक्कर काटकर वापस सेरी मंच पर समाप्त होगी।
हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदर्शनकारी मस्जिद की तरफ का भी रूख कर सकते हैं।
समाजसेवी गोपाल कपूर ने बताया कि सब मिल कर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की जमींन का थोड़ा सा हिस्सा खाली करवा कर जनता के गुस्से को करने का प्रयास किया गया है, ताकि बाकी अवैध स्ट्रक्चर बचा रहा।
उन्होंने कहा कि धारा 163 लगने के बाद भी शुक्रवार को प्रदर्शन जरूर होगा। इस बैठक में गोपाल कपूर, ओमराज शर्मा, वीरेंद्र, पारूल, हरमीत सिंह बिट्टू, इस्कॉन संस्था के पदाधिकारी, विश्व हिंदु परिषद के पदाधिकारी, हिंदू जन संवाद मंच , हिंदू जागरण मंच और देव भूमि संघर्ष समिति व अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।











