सारनाथ महादेव मंदिर आरती समय

जौनपुर: ऐतिहासिक सारनाथ महादेव मंदिर की आरती का समय बदला | The Politics Again

जौनपुर: ऐतिहासिक सारनाथ महादेव मंदिर में आरती के समय में बदलाव, शिवभक्त यहाँ देखें नई ‘टाइमिंग ‘

नौपेड़वां/जौनपुर (The Politics Again): वरुण यादव की रिपोर्ट 

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध और ऐतिहासिक सारनाथ साहिनाथ महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक जरूरी खबर है।

नए वर्ष के उपलक्ष्य में मंदिर प्रबंधन ने आरती के समय में बदलाव किया है। अब सुबह, दोपहर और शाम की आरती नए निर्धारित समय पर संपन्न होगी।

मंदिर की संरक्षिका और पुजारिन माला शुक्ला ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस नए वर्ष में भी पारंपरिक तरीके से आरती के समय में यह परिवर्तन किया गया है, ताकि सभी शिवभक्त आसानी से आरती में शामिल हो सकें।

आरती की नई समय सारणी (New Aarti Timings):

  • 🌅 सुबह की आरती: प्रातः 4:30 बजे

  • ☀️ दोपहर की आरती: दोपहर 12:30 बजे

  • 🌙 शाम की आरती: रात्रि 8:00 बजे

ऐतिहासिक शक्तिपीठ है सारनाथ महादेव मंदिर

आपको बता दें कि यह ऐतिहासिक शक्तिपीठ शिव मंदिर बक्शा क्षेत्र के उतरेजपुर शम्भूगंज में स्थित है।

इस प्राचीन मंदिर की काफी मान्यता है और प्रतिदिन होने वाली आरती में भारी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं।

विशेष रूप से प्रत्येक माह के सोमवार और शनिवार को यहाँ शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। नई समय सारणी लागू होने के बावजूद मंदिर में दर्शन और पूजन अपने पूर्व निर्धारित समय पर निर्बाध रूप से जारी रहेगा।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.