“मेरठ की रफ्तार को मिला नया ट्रैक: PM मोदी और CM योगी ने 82 KM लंबे दिल्ली-मेरठ रैपिड कॉरिडोर का किया आगाज; ₹12,930 करोड़ की सौगात”
“पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा”
मेरठ : The Politics Again : शिल्पा की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराय काले खां (दिल्ली) से मोदीपुरम (मेरठ) तक के पूरे 82 किलोमीटर लंबे रैपिड रेल कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया।
इसके साथ ही मेरठवासियों का सात साल लंबा इंतजार खत्म हो गया और शहर को अपनी ‘मेरठ मेट्रो’ भी मिल गई।
बदली मेरठ की सूरत
मेरठ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान करीब 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ।
मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा में कहा कि “नया भारत” वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस मेरठ से दिल्ली जाना कभी चुनौती था, वहां अब एक्सप्रेसवे और नमो भारत ने दूरी को मिनटों में समेट दिया है।
नमो भारत और मेट्रो: एक ही सफर में दो सुविधाएं
देश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक ही ट्रैक पर रैपिड रेल (नमो भारत) और मेट्रो एक साथ चलेंगी। अब दिल्ली से मेरठ का सफर मात्र 45 से 50 मिनट में पूरा होगा।
विकास को नई पंख
इस प्रोजेक्ट से केवल यात्रा सुगम नहीं होगी, बल्कि मेरठ में निवेश, व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। मेरठ अब NCR का एक मजबूत हब बनकर उभरेगा।










