Tata Airbus H125 Helicopter Plant Karnataka

भारत-फ्रांस की ‘यारी’ अब ‘साझेदारी’ से आगे: 20 बड़े समझौते, कर्नाटक में बनेंगे दुनिया के सबसे ताकतवर हेलिकॉप्टर; ‘इनोवेशन ईयर’ का ऐलान

“भारत और फ्रांस के रिश्ते अब केवल कूटनीति तक सीमित नहीं रहे, बल्कि ये भविष्य के निर्माण की नींव बन गए हैं

मुंबई/नई दिल्ली : THE POLITICS AGAIN : शिल्पा की रिपोर्ट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के बीच मंगलवार को मुंबई में हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने अपने संबंधों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ (Special Global Strategic Partnership) का दर्जा दिया है।

इस ऐतिहासिक मुलाकात में रक्षा, स्पेस, हेल्थ और टेक्नोलॉजी समेत 20 से अधिक अहम समझौतों पर मुहर लगी।

पीएम मोदी ने कहा, “आज दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है, ऐसे में भारत-फ्रांस की दोस्ती ग्लोबल स्ट्रेबिलिटी (विश्व स्थिरता) की एक बड़ी ताकत है।”

बड़ा तोहफा: टाटा-एयरबस हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन

इस वार्ता का सबसे बड़ा ‘मेक इन इंडिया’ मोमेंट रहा—टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एयरबस के संयुक्त उद्यम का उद्घाटन।

  • क्या खास है : दोनों नेताओं ने वर्चुअली कर्नाटक में H125 हेलिकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन (FAL) की नींव रखी।

  • ताकत : पीएम मोदी ने बताया कि यह दुनिया का एकमात्र ऐसा हेलिकॉप्टर होगा जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों पर भी उड़ान भरने में सक्षम है। ये हेलिकॉप्टर न केवल भारत में बनेंगे, बल्कि पूरी दुनिया में निर्यात किए जाएंगे।

‘भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष’ (Innovation Year) का आगाज

पीएम मोदी ने ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर’ की घोषणा करते हुए साझेदारी को जन-केंद्रित (People-Centric) बनाने पर जोर दिया। इसका उद्देश्य स्टार्टअप्स, MSMEs, छात्रों और शोधकर्ताओं को सीधे जोड़ना है।

3 नए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनेंगे

भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तीन बड़े संस्थान शुरू करने की घोषणा की गई:

  1. हेल्थ में एआई (AI in Health): भारत-फ्रांस केंद्र।

  2. डिजिटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी: संयुक्त केंद्र।

  3. एविशन स्किल डेवलपमेंट: राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (National Centre of Excellence)।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.