Islamabad Mosque Suicide Blast

इस्लामाबाद में खून से सनी जुमे की नमाज: शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत, 169 घायल; उज्बेक राष्ट्रपति की यात्रा के बीच सुरक्षा में बड़ी सेंध

“पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक भीषण आत्मघाती हमले से दहल उठी”

इस्लामाबाद “The Politics Again”  संतोष सेठ की रिपोर्ट 

तरलाई (Tarlai) इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा (शिया मस्जिद) में हुए जोरदार धमाके में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 169 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कैसे हुआ हमला?

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावर का संबंध ‘फितना अल-ख्वारिज’ (पाकिस्तानी सरकार द्वारा TTP के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द) से बताया जा रहा है।

  • घटनाक्रम: हमलावर मस्जिद के गेट पर पहुंचा। जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने खुद को उड़ा लिया।

  • समय: धमाका जुमे की नमाज के वक्त हुआ, जब मस्जिद नमाजियों से खचाखच भरी थी।

VVIP विजिट के बीच सुरक्षा व्यवस्था फेल

यह हमला ऐसे संवेदनशील समय में हुआ है, जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पाकिस्तान में मौजूद हैं।

राजधानी में एक विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की मौजूदगी के बावजूद इतना बड़ा धमाका होना पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की भारी विफलता मानी जा रही है।

अस्पतालों में इमरजेंसी, मंजर भयावह

धमाके के बाद का मंजर बेहद डरावना था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग मस्जिद के फर्श पर बेसुध पड़े दिखाई दिए।

  • इमरजेंसी: इस्लामाबाद के PIMS (Pakistan Institute of Medical Sciences), पॉलीक्लिनिक और CDA अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

  • बचाव कार्य: सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीमें यह जांच कर रही हैं कि विस्फोटक किस प्रकार का था। इस्लामाबाद पुलिस के प्रवक्ता तकी जवाद ने कहा कि जांच जारी है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.