बहराइच – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर महिला हुई तीन तलाक का शिकार

“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर बहराइच की मुस्लिम महिला मरियम को उसके पति ने तलाक दे दिया”
 
बहराइच 24/08/2024  (SHABD)  Surendra kumar 
 
 
बहराइच के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला सराय निवासी महिला मरियम ने ससुराली जनों द्वारा पीएम मोदी और सीएम योगी को अपशब्द कहने का पुरजोर विरोध किया और उनकी तारीफ की।
 
जिससे गुस्साए ससुराली जनों ने महिला की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया और तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने अपने माता पिता को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पीड़िता ने तहरीर देकर थाना जरवलरोड में एफआईआर दर्ज कराई है।
 
 

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.