भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से 90 फ्लाइट कैंसिल

“ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कई फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है” 

नई दिल्ली 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जानकारी के अनुसार, सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक 90 फ्लाइट कैंसिल हुई है। दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाली 52 फ्लाइट रद्द की गई है। इनमें दिल्ली से जाने वाली 46 फ्लाइट और आने वाली 33 घरेलू उड़ाने रद्द की गई हैं। वहीं, अलग-अलग देशों से आने वाली 6 और दिल्ली से अलग-अलग देशों को जाने वाली 5 उड़ानें रद्द की गई हैं।

एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

तनाव के बीच घरेलू एयरलाइनों ने 10 मई तक और उड़ानें रद्द कर दीं और यात्रियों को हवाईअड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांचने की सलाह दी। एयरलाइनों ने कहा है कि यात्री किसी भी परेशानी से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। जब ​​तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, हम ट्रेन या बस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

देश के कई एयरपोर्ट बंद

बता दें कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी शिविरों पर भारत के मिसाइल हमलों के बाद अगले कुछ दिनों के लिए भारत भर के कई हवाई अड्डे वाणिज्यिक उड़ानों के लिए बंद हैं। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट, अकासा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइनों की सैकड़ों उड़ानें रद्द की गई हैं। 

प्रभावित भारतीय हवाई अड्डों में श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवारा, पठानकोट, भुंतर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला, किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, कांडला, केशोद, भुज, ग्वालियर और हिंडन शामिल हैं। मुख्य रूप से सैन्य चार्टर के लिए उपयोग किए जाने वाले हवाई अड्डों को भी बंद कर दिया गया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.