जंतर-मंतर प्रदर्शन: FRS से 2500 बदमाशों की हुई पहचान
जंतर-मंतर प्रदर्शन में बड़ा खुलासा: FRS से 2500 ‘क्रिमिनल्स’ की पहचान, आज सरकार और CJP के बीच तीसरे दौर की वार्ता”
नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : श्रीमती शिल्पा की रिपोर्ट
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक विवाद और शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। लेकिन इस छात्र आंदोलन के बीच एक बेहद चौंकाने वाला और चिंताजनक खुलासा हुआ है।
दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए ‘फेशियल रिकग्निशन सिस्टम’ (FRS) से पता चला है कि इस प्रदर्शन की आड़ में 2,500 से ज्यादा आपराधिक पृष्ठभूमि (Criminal Background) वाले लोग भीड़ में शामिल हो गए हैं।
ये बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर पुलिसकर्मियों को तेजधार हथियारों और चाकुओं से निशाना बना रहे हैं।
इस बीच, आज (शनिवार) गतिरोध तोड़ने के लिए केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं के बीच तीसरे दौर की अहम बातचीत होने जा रही है।
FRS से खुली पोल: 3 दिन में 2500 बदमाशों की पहचान
बता दें कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुई भारी हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई थी और भीड़ की निगरानी के लिए अत्याधुनिक ‘फेशियल रिकग्निशन सिस्टम’ (चेहरा पहचान प्रणाली) कैमरे लगाए गए थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों (21, 22 और 23 जुलाई) के डेटा से यह साफ हुआ है कि भीड़ में 2,500 से ज्यादा ऐसे चेहरे डिटेक्ट हुए हैं, जिनका पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड है।
ये उपद्रवी प्रदर्शनकारियों के बीच छिपकर पुलिस पर जानलेवा हमले कर रहे हैं। हिंसा और उपद्रव के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक कुल 15 FIR दर्ज की हैं और कई संदिग्धों की तलाश जारी है।
आज दोपहर 3:30 बजे CJP और सरकार में अहम बैठक
छात्र आंदोलन को शांत करने के लिए आज एक बार फिर टेबल पर बातचीत होगी। आज दोपहर साढ़े 3 बजे सरकार और CJP के बीच तीसरे दौर की बैठक तय है।
-
सरकार की तरफ से: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मोर्चा संभालेंगे।
-
CJP की तरफ से: सौरभ दास और आशुतोष रांका बैठक में शामिल होंगे।
माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार CJP की तीन प्रमुख मांगों पर अपना अंतिम जवाब दे सकती है।
सरकार की पूरी कोशिश है कि किसी तरह CJP नेताओं को राजी कर जंतर-मंतर पर चल रहे इस प्रोटेस्ट को खत्म करवाया जाए।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर फंसा है पेंच
CJP शुरुआत से ही एक मांग पर सबसे ज्यादा अड़ी हुई है, और वह है- ‘केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।’
CJP नेताओं ने पहले ही साफ कर दिया है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान पद से इस्तीफा नहीं देते, उनका यह आंदोलन किसी भी कीमत पर रुकने वाला नहीं है।
ऐसे में आज की बैठक में सरकार इस बड़ी मांग पर क्या रुख अपनाती है, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।
वीकेंड अलर्ट: बैरिकेड्स की हुई वेल्डिंग, पुलिस मुस्तैद
आज और कल वीकेंड (शनिवार-रविवार) होने के कारण जंतर-मंतर पर भारी भीड़ जुटने की आशंका है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं।
-
वेल्डिंग और लोहे की चेन: शुक्रवार देर रात जंतर-मंतर पर कई अतिरिक्त बैरिकेड्स मंगाए गए। भीड़ इन्हें धकेल न सके, इसलिए पुलिस ने बैरिकेड्स को आपस में वेल्डिंग करके जोड़ दिया है और मोटी लोहे की चेन से बांध दिया है।
-
दंगा-रोधी गाड़ियां तैनात: किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जंतर-मंतर के चप्पे-चप्पे पर वज्र वैन (Vajra Van) और दंगा-रोधी गाड़ियां पहले से ही तैनात कर दी गई हैं।











