“आशंका जताई जा रही कि नशेड़ियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि घर से केवल नकदी व सोने के आभूषण चोरी हुए हैं, जबकि अन्य कीमती सामान सुरक्षित हैं”
जोगिंद्रनगर (मंडी) 07 /08 /2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उपमंडल के चिम्हणू और सगनेहड़ में चोरी घटनाएं सामने आई हैं। शातिर घरों से नकदी समेत स्वर्ण आभूषण चुरा ले गए।
शिकायत मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। लांगणा क्षेत्र के चिम्हणू में बैंक प्रबंधक के किराये के मकान में चोरी हुई है, जबकि सगनेहड़ में दो घरों में चोरी होने की घटना हुई है।
नेरी स्थित बैंक शाखा में बतौर प्रबंधक तैनात द्रुब्बल निवासी देंवेंद्र ठाकुर चिम्हणू में किराये के मकान में रहते हैं। बीते कुछ दिनों से वे छुट्टी पर थे और अपने किराये के मकान में नहीं थे।
इसी का फायदा उठाते शातिरों ने किराये के मकान के ताले तोड़कर चोरी घटना को अंजाम दिया। गांव से गेट और दरवाजे खुले होने की सूचना पर वह बीते सोमवार को चिम्हणू पहुंचे तो पाया कि ताले टूटे हुए हैं और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ है।
शातिर करीब 20 हजार रुपये नकदी और स्वर्ण आभूषण चुरा ले गए हैं। उन्हाेंने पुलिस को चोरी की इस घटना की सूचना दे दी गई है।
आशंका जताई जा रही कि नशेड़ियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि घर से केवल नकदी व सोने के आभूषण चोरी हुए हैं, जबकि अन्य कीमती सामान सुरक्षित हैं।
जौनपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मुकदमों का रिकॉर्ड निस्तारण, 22.57 करोड़ रुपये का…
ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…
ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…
ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…
ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…
ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…