“गौरतलब है कि भाजपा ने सोमवार को कंगना के उस बयान से किनारा कर लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे और वहां बलात्कार और हत्याएं हो रही थीं। अब इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है”
बद्दी मंडी 26 / 08 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिमाचल के मंडी से सांसद कंगना रणौत पर निशाना साधा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ने सोमवार को कहा कि कंगना का विवादित बयान भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा है।
गौरतलब है कि भाजपा ने सोमवार को कंगना के उस बयान से किनारा कर लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे और वहां बलात्कार और हत्याएं हो रही थीं।
भाजपा ने साफ किया था कि कंगना रणौत भाजपा के नीतिगत मसलों पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं और यह बयान उनका निजी था।
इसे लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “किसानों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा है।
378 दिन चले मैराथन संघर्ष के दौरान 700 साथियों का बलिदान देने वाले किसानों को भाजपा सांसद द्वारा बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत है।”
उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक किसान विरोधी बोल पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे देश के किसानों का घोर अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
राहुल ने दावा किया, “किसान आंदोलन वापस लेते समय बनी सरकारी समिति आज भी ठंडे बस्ते में है, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकार अपना रूख आज तक साफ नहीं कर सकी, शहीद किसानों के परिवारों को किसी तरह की राहत नहीं दी गई और ऊपर से लगातार उनका चरित्र हनन जारी है।”
उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं का निरादर और उनके मान सम्मान पर हमला करने से किसानों से किया गया मोदी सरकार का धोखा छुप नहीं सकता।
कांग्रेस नेता ने कहा, “नरेंद्र मोदी और भाजपा कितनी भी साजिश कर लें, ‘इंडिया’ गठबंधन किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दिलवा कर रहेगा।”
वही राजनितिक विश्लेषक कंगना को अपरिपक्व जनप्रतिनिधि की संज्ञा दे रहे है। वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विशेषज्ञ योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि फ़िल्मी दुनिया और राजनीति के धरातल पर जमीं आसमान का फर्क है।
अभी कांगंना को जान प्रतिनिधि होने के नाते सोच समझकर अपना वक्तव्य देना चाहिए। कही ऐओसा न हो कि कंगना जैसे नए राजनितिक चेहरे बीजेपी के साख में बट्टा लगाने का काम करे।
लद्दाख में 'श्वेत क्रांति' का नया अध्याय: अमित शाह ने करगिल में रखी 10,000 लीटर…
मजदूर दिवस पर UP के आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात: मंत्री असीम अरुण ने किए…
पेट्रोल-डीजल पर फिर से मंडराया महंगाई का खतरा: अंतरराष्ट्रीय तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने…
दिल्ली-NCR मौसम: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 3 और 4 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 दिन…
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, डायमंड हार्बर सहित 15 बूथों पर…
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 'EVM लूटी तो मरते दम तक लड़ूंगी...', आधी रात स्ट्रांग रूम…