“भाजपा ने सोमवार को कंगना के उस बयान से किनारा कर लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे और वहां बलात्कार और हत्याएं हो रही थीं। अब इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है”
नई दिल्ली 26 / 08 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिमाचल के मंडी से सांसद कंगना रणौत पर निशाना साधा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ने सोमवार को कहा कि कंगना का विवादित बयान भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा है।
गौरतलब है कि भाजपा ने सोमवार को कंगना के उस बयान से किनारा कर लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे और वहां बलात्कार और हत्याएं हो रही थीं।
भाजपा ने साफ किया था कि कंगना रणौत भाजपा के नीतिगत मसलों पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं और यह बयान उनका निजी था।
इसे लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “किसानों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा है।
378 दिन चले मैराथन संघर्ष के दौरान 700 साथियों का बलिदान देने वाले किसानों को भाजपा सांसद द्वारा बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत है।”
उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक किसान विरोधी बोल पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे देश के किसानों का घोर अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
राहुल ने दावा किया, “किसान आंदोलन वापस लेते समय बनी सरकारी समिति आज भी ठंडे बस्ते में है, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकार अपना रूख आज तक साफ नहीं कर सकी, शहीद किसानों के परिवारों को किसी तरह की राहत नहीं दी गई और ऊपर से लगातार उनका चरित्र हनन जारी है।”
उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं का निरादर और उनके मान सम्मान पर हमला करने से किसानों से किया गया मोदी सरकार का धोखा छुप नहीं सकता।
कांग्रेस नेता ने कहा, “नरेंद्र मोदी और भाजपा कितनी भी साजिश कर लें, ‘इंडिया’ गठबंधन किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दिलवा कर रहेगा।”
लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…
बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…
हिंदी दिवस विशेष: अवधी से लेकर राजस्थानी तक, जानिए हिंदी को समृद्ध बनाने वाली 8…
रूस-यूक्रेन युद्ध: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश, क्रेमलिन…
ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत, दो युद्धों और गहरे मतभेदों के बीच 'नई…
जौनपुर: अपराधियों की निगरानी में चूक और लापरवाही पर SSP का हंटर, 4 दरोगाओं समेत…