Breaking News

हिमाचल समाचार – एचआरटीसी में राखी के पर्व पर महिलाएं बड़ी संख्या में ले रही मुफ्त यात्रा की सुविधा

“हिमाचल पथ परिवहन निगम के द्वारा रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा महिलाओं ने एचआरटीसी प्रबंधन का और सरकार का जताया आभार”

kullu 19 / 08 / 2024 ( शब्द ) नीतू कौशल की रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंधन के द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी एचआरटीसी प्रबंधन के द्वारा रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की है l

कुल्लू जिला में हिमाचल परिवहन निगम की बस में महिलाएं बड़ी संख्या में सफर कर सुविधा का लाभ उठाया।

हिमाचल पथ परिवहन निगम के द्वारा सूर्य उदय से लेकर सूर्य अस्त तक आज पूरे प्रदेश भर में महिलाओं को रक्षाबंधन पर मुक्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने से महिलाओं में खासा उत्साह है l

महिलाओं ने प्रदेश सरकार और एचटीसी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है। एचआरटीसी कुल्लू डिप्टी डिविजनल मैनेजर डीके नारंग ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के निर्देशक रोहन चंद ठाकुर के द्वारा रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल पद परिवहन निगम की बसों में सभी महिलाओं को पूरे प्रदेश में आने जाने के लिए यात्रा फ्री है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं एचटीसी के द्वारा दी जा रही सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि सूर्य उदय से लेकर सूर्य अस्त तक महिलाओं को इस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। स्थानीय महिला पूजा ने कहा कि रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए अपने मायके भाई को राखी पहनने के लिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एचटीसी की तरफ से आज के दिन सभी महिलाओं को बस में फ्री यातायात की सुविधा दी जा रही है जिसके लिए एचआरटीसी प्रबंधन और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं

स्थानीय महिला अंजली ने कहा कि आज रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के द्वारा सभी महिलाओं को रक्षाबंधन के त्योहार पर मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं बड़ी संख्या में इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं और एचटीसी की बस में सफर कर रही है इसके लिए उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। 

 

Santosh SETH

Recent Posts

लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद मजदूर की गला रेतकर निर्मम हत्या

लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…

11 hours ago

बद्दी पुलिस का तस्करों पर प्रहार: गांजा तस्कर की 1.97 करोड़ संपत्ति फ्रीज

बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…

11 hours ago

हिंदी दिवस: अवधी से राजस्थानी तक, जानें हिंदी की 8 प्रमुख बोलियों की खासियत

हिंदी दिवस विशेष: अवधी से लेकर राजस्थानी तक, जानिए हिंदी को समृद्ध बनाने वाली 8…

11 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध: मोदी और जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश

रूस-यूक्रेन युद्ध: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश, क्रेमलिन…

11 hours ago

ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत के क्या है मायने ?

ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत, दो युद्धों और गहरे मतभेदों के बीच 'नई…

11 hours ago

जौनपुर: लापरवाही पर SSP का हंटर, 4 दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर: अपराधियों की निगरानी में चूक और लापरवाही पर SSP का हंटर, 4 दरोगाओं समेत…

11 hours ago