Breaking News

स्वास्थ्य – नए एम. पॉक्स वायरस के खिलाफ भारत ने बढ़ाई सुरक्षा और निगरानी

“सांकेतिक चित्र “

“भारत ने नए एम पॉक्स वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एयरपोर्ट और सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है और दिल्ली में आइसोलेशन वार्ड वाले तीन अस्पताल स्थापित किए हैं। वायरस का डेथ रेट 3 प्रतिशत है, और आइसोलेशन के लिए 21 दिन की अवधि अनिवार्य है”

नई दिल्ली 19 / 08 / 2024 ( शब्द )

भारत ने नए एम पॉक्स वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और दो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है।

एनसीडीसी (नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल) ने तैयारी पूरी कर ली है और दिल्ली में तीन मॉडल अस्पतालों की स्थापना की गई है, जिनमें आइसोलेशन वार्ड भी शामिल हैं।

यह वायरस COVID-19 से संबंधित नहीं है, बल्कि यह एक जनित बीमारी है। देश में पहले भी एम पॉक्स के मामले सामने आ चुके हैं; जुलाई 2022 से मई 2023 के बीच 30 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

स्मॉलपॉक्स के वैक्सीन से रक्षित लोग इस वायरस से सुरक्षित हैं। वर्तमान में कोई ट्रैवल एडवाइजरी जारी नहीं की गई है, लेकिन देशभर में 32 आईसीएमआर लैब्स में एम पॉक्स वायरस की जांच की सुविधा उपलब्ध है।

बीमारी की पुष्टि होने पर 21 दिन का आइसोलेशन अनिवार्य है, और जांच आरटी-पीसीआर से की जाती है।

संक्रमण तब फैलता है जब व्यक्ति बहुत नजदीक संपर्क में आता है, जैसे कि बेडशीट शेयर करने या त्वचा के संपर्क में आने पर।

लक्षण चिकनपॉक्स की तरह होते हैं, लेकिन इस बार के m pox वायरस का डेथ रेट 3 प्रतिशत है, जो पहले की तुलना में अधिक खतरनाक है।

केंद्र ने रविवार को राज्यों के साथ इस स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की और आरएमएल, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए हैं।

यह उपाय वायरस के फैलाव को नियंत्रित करने और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

9 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

9 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

9 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

9 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

9 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

9 hours ago