“हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी माैके पर पहुंची। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है”
मनाली 26/07/2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
कुल्लू-मनाली हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। मनाली-कुल्लू नेशनल हाईवे पर बाहनु के समीप शुक्रवार सुबह एक निजी बस पलटकर सड़क से नीचे ब्यास नदी किनारे गिर गई। हादसे में करीब 12 लोगों के घायल होने की सूचना है।
सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी माैके पर पहुंची। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे के छह घायलों का सिविल अस्पताल मनाली और दो का हरिहर अस्पताल में उपचार चल रहा है।
चार लोगों को मामूली चोटे आई हैं, जो मौके से ही अपने घर चले गए। थाना प्रभारी मुकेश राठौर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…
ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, 'रूल-टेकर नहीं, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ'…
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: NMC ने जारी की नई सीट मैट्रिक्स, देश में…
ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम की द्विपक्षीय वार्ता, 'मेड इन इंडिया'…
ब्रिक्स 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पीएम मोदी से होगी…