NMC revises the MBBS seat matrix, adding thousands of new seats across government and private medical colleges in India.
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: NMC ने जारी की नई सीट मैट्रिक्स, देश में 1.40 लाख के पार हुईं MBBS सीटें”
देश भर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की चल रही प्रक्रिया के बीच चिकित्सा शिक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने शैक्षणिक सत्र के लिए संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इस नए अपडेट के मुताबिक, देश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों को छोड़कर, अब एमबीबीएस (MBBS) की कुल सीटें बढ़कर 1,40,214 हो गई हैं।
एनएमसी के आंकड़ों के अनुसार, सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के मेडिकल कॉलेजों में बंपर इजाफा हुआ है।
जहां एक ओर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2,786 नई सीटों की बढ़ोतरी के साथ कुल सरकारी सीटें 61,185 हो गई हैं,
वहीं दूसरी ओर निजी (प्राइवेट) मेडिकल कॉलेजों में 10,400 सीटों के भारी इजाफे के साथ कुल सीटें 65,843 तक पहुंच गई हैं।
नई सीट मैट्रिक्स पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा फायदा कर्नाटक राज्य को हुआ है। कर्नाटक में सर्वाधिक 1,650 नई MBBS सीटें बढ़ाई गई हैं, जिसके बाद वहां कुल सीटों का आंकड़ा 15,745 हो गया है।
इसके बाद तमिलनाडु में 1,250 सीटें (कुल 14,299 सीटें) और बिहार में 1,240 सीटें जोड़ी गई हैं। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भी 1,200 नई सीटें बढ़ने से मेडिकल के छात्रों को काफी लाभ होगा।
सीटों की बढ़ोतरी के मामले में राजस्थान और तेलंगाना भी पीछे नहीं हैं। राजस्थान में 1,100 नई सीटें जुड़ने के बाद कुल 8,280 MBBS सीटें हो गई हैं।
वहीं, तेलंगाना में 1,010 सीटों की बढ़ोतरी के साथ कुल आंकड़ा 10,450 तक पहुंच गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 975, महाराष्ट्र में 550, आंध्र प्रदेश में 525 और छत्तीसगढ़ में सीटों में अच्छा-खासा इजाफा दर्ज किया गया है।
आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश और झारखंड दोनों राज्यों में 520-520 नई MBBS सीटें बढ़ाई गई हैं।
इसके अलावा हरियाणा में 350, केरल में 300, गुजरात में 250, पुडुचेरी और उत्तराखंड में 200-200 तथा जम्मू-कश्मीर में 175 सीटों की बढ़ोतरी हुई है।
पूर्वोत्तर और छोटे राज्यों की बात करें तो असम, ओडिशा और सिक्किम में 100-100 सीटें बढ़ी हैं। चंडीगढ़, गोवा, पंजाब और त्रिपुरा में 50-50 सीटों का इजाफा हुआ है। मणिपुर में 25 सीटें बढ़ी हैं।
वहीं, सबसे कम इजाफा हिमाचल प्रदेश में हुआ है, जहां सिर्फ एक नई MBBS सीट जोड़ी गई है, जिससे वहां कुल MBBS सीटों की संख्या 871 हो गई है।
एनएमसी के इस कदम से देश में डॉक्टरों की कमी दूर करने और ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य ढांचा मजबूत करने में काफी मदद मिलने की उम्मीद है।
ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…
ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, 'रूल-टेकर नहीं, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ'…
ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम की द्विपक्षीय वार्ता, 'मेड इन इंडिया'…
ब्रिक्स 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पीएम मोदी से होगी…
जौनपुर: रामदयालगंज में 22 वर्षीय युवक की रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, आक्रोशित परिजनों ने…