Breaking News

हिमाचल प्रदेश समाचार – मंडी के नेरचौक मेडिकल कालेज के MBBS स्टूडेंट ने दे दी जान, होस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला शव

“जिला मंडी स्थित नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 22 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र ने गुरुवार देर रात फंदा लगा अपनी इहलीला समाप्त कर ली”

मंडी, 26/07/2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जानकारी के अनुसार छात्र नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। मृतक की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी 22 वर्षिय विजय उदेनिया पुत्र मोहनलाल उदेनिया गांव उदयपुरिया हरमाड़ा घाटी के रूप में हुई है।

22 वर्षिय विजय उदेनिया ने अपने होस्टल के कमरे में पंखे के फंदा लगा लिया। जैसे ही इसकी सूचना अन्य प्रशिक्षु छात्रों को लगी, तो उन्होंने तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज में पुलिस सहायता कक्ष में तैनात पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया तथा तुरंत छानबीन शुरू कर दी गई।

“विज्ञापन”

बता दें की विजय पिछले दो- तीन माह से पढ़ाई पर कम ध्यान दे रहा था और और किसी से ज्यादा बात भी नहीं करता था। विजय ने इस तरह का खौफनाक कदम क्यों उठाया, पुलिस इसको लेकर जांच पड़ताल कर रही है। मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे 22 वर्षीय छात्र विजय उदेनिय की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

“एलबीएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र विजय की गुरुवार देर शाम मौत हो गई है। छात्र के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई थी, जिस पर वे यहां पहुंच गए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है” डीके वर्मा, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज नेरचौक

Santosh Kumar

Recent Posts

ब्रिक्स 2026: भारत की सफल कूटनीति से इस्लामाबाद में सन्नाटा

ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…

4 hours ago

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी का मंत्र, पिरामिड नहीं साझेदारी का मंच बने दुनिया

ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…

4 hours ago

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, 'रूल-टेकर नहीं, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ'…

4 hours ago

एनएमसी की नई सीट मैट्रिक्स जारी, देश में बढ़ीं 13 हजार MBBS सीटें

मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: NMC ने जारी की नई सीट मैट्रिक्स, देश में…

7 hours ago

ब्रिक्स के इतर मोदी-अनवर वार्ता: ‘मेड इन इंडिया’ हथियार खरीदेगा मलेशिया

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम की द्विपक्षीय वार्ता, 'मेड इन इंडिया'…

8 hours ago

ब्रिक्स 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, पीएम मोदी से होगी वार्ता

ब्रिक्स 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पीएम मोदी से होगी…

8 hours ago