“पुणे जा रही 5029 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में अवैध वेंडर की लापरवाही से गर्म चाय गिरने से तीन यात्री झुलस गए। इसके बाद मची भगदड़ में दो यात्रियों की चलती ट्रेन से गिरने की वजह से मौत हो गई”
लखनऊ 26/07/2024 (एजेंसी)
पुणे जा रही 5029 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में ट्रेन झांसी से बीना स्टेशन के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान जनरल कोच में चाय बेचने वाला एक अवैध वेंडर चढ़ गया। यहां जैसे ही उसने अपना चाय का थर्मस खोला तो पूरी चाय फर्श पर सो रहे गोंडा के विश्वनाथ (27), पुण के मनीष (25) और गोरखपुर निवासी दीपक (32) पर गिर गई। घटना शुक्रवार की सुबह सात बजे की बताई जा रही है।
ट्रेन झांसी से बीना स्टेशन के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान जनरल कोच में चाय बेचने वाला एक अवैध वेंडर चढ़ गया। यहां जैसे ही उसने अपना चाय का थर्मस खोला तो पूरी चाय फर्श पर सो रहे गोंडा के विश्वनाथ (27), पुण के मनीष (25) और गोरखपुर निवासी दीपक (32) पर गिर गई।
गर्म चाय गिरने से तीनों बुरी तरह झुलस गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से कोच में अफरा-तफरी मची तो गेट पर बैठे दो यात्री जसवंत और ज्ञान सिंह चलती ट्रेन से गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए यात्रियों ने वेंडर को पकड़ लिया और जीआरपी के हवाले कर दिया।
ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…
ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, 'रूल-टेकर नहीं, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ'…
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: NMC ने जारी की नई सीट मैट्रिक्स, देश में…
ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम की द्विपक्षीय वार्ता, 'मेड इन इंडिया'…
ब्रिक्स 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पीएम मोदी से होगी…