“अंबाला सिटी के डडियाना गांव में रंजिश के चलते पड़ोसी ने 45 वर्षीय धर्मपाल की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी”
अम्बाला सिटी ०७ /०८ /2024 (एजेंसी)
परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर शाम 10 से 12 लोगों संग मिलकर पड़ोसी ने गंडासी सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया था।
शोर सुनकर ग्रामीण जमा हुए तो धर्मपाल खून से लथपथ था। बेसुध होने पर परिजन उपचार के लिए सिटी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के सिर, कान पर गहरे घाव थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूचना पाकर डीएसपी हेडक्वार्टर रमेश भी मौके पर पहुंचे।
उनका कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। मृतक के भाई राजपाल ने बताया कि सोमवार को उसका भाई धर्मपाल पटियाला के समाना में गेहूं काटने वाली मशीन की किस्त भरने गया था।
जैसे ही वह वापस लौटा तो पड़ोसियों ने हमला कर दिया। आरोप लगाते हुए कहा कि एक बार पहले पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था।
उस समय भी धर्मपाल से मारपीट हुई थी। थाने में भी शिकायत दी गई थी। बाद में आपसी समझौता हो गया था। उसी की पड़ोसी रंजिश रखे हुए था। बताया जाता है कि मृतक के बाद एक बेटा व बेटी है।
ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…
ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…
ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…
ब्रिक्स समिट 2026: ईरान ने अमेरिका-इज़राइल को ललकारा, समुद्री जंग तेज और ट्रंप ने किया…
ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…
ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…