हरियाणा समाचार – अंबाला में मां ने ही की थी दोनों बेटियों की हत्या, जानिये क्या थी वजह

“अंबाला में 31 जुलाई को दो बच्चियों की हत्या हुई थी। दोनों बच्चियों को और किसी ने नहीं बल्कि उनकी अपनी मां ने ही मारा है। आरोपी मां ज्योति ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है”

अंबाला 07 /08 /2024 (मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार )

अंबाला सिटी की वाल्मीकि बस्ती में 31 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दो बच्चियों की मौत मामले में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। दोनों बच्चियों को उन्हें अपनी कोख से पैदा करने वाली मां ने ही मारा है।

पुलिस ने इस मामले में बच्चियों की मां ज्योति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ज्योति ने अपना जुर्म कबूला है कि पहले सात वर्षीय अमायरा का चुन्नी से गला घोंटने के साथ-साथ सांस रोककर मार डाला था।

इस बीच बड़ी बेटी 11 वर्षीय योगिता ने सीढ़ियों के ऊपर से देखा तो उसकी भी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। अंबाला सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि ज्योति ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या का कारण घरेलू कलह बताया था।

पति नशे का आदि है। चौथी नंबर पर बेटी अमायरा पैदा हुई तो तभी से उसे ताने दिए जा रहे थे। बेटी को नजायज बताया जा रहा था। इसलिए यह कदम उठाया।

आरोपी ज्योति को पुलिस अंबाला सिटी कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही है। दरअसल, इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही थी। 

यह था पूरा मामला

वाल्मीकि बस्ती में 31 जुलाई बुधवार को एक घर में दो बच्चियों के शव मिले थे। दोनों बच्चियों के गले पर निशान थे और एक बच्ची के मुंह से खून निकल रहा था।

पुलिस ने बच्चियों के दादा वेदप्रकाश की शिकायत पर सुबह घर पर झगड़ा करने वाले विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

दादा वेदप्रकाश ने बताया था कि बुधवार की सुबह आठ बजे बच्चियों के पिता सोनू और भाई सौरभ कहीं चले गए थे। घर पर दोनों बच्चियां 11 वर्षीय योगिता और सात वर्षीय अमायरा के अलावा कोई नहीं था।

करीब एक घंटे बाद ही जब सौरभ घर पर आया तो देखा कि दोनों बच्चियां सीढि़यों पर मृत अवस्था में पड़ी हुईं थीं।

Santosh SETH

Recent Posts

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्रा और UPI पर जोर

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…

5 hours ago

ब्रिक्स 2026: जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांति का आह्वान, टैरिफ का विरोध

ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…

5 hours ago

ब्रिक्स 2026: ईरान ने दी अमेरिका को चेतावनी, ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध

ब्रिक्स समिट 2026: ईरान ने अमेरिका-इज़राइल को ललकारा, समुद्री जंग तेज और ट्रंप ने किया…

5 hours ago

ब्रिक्स 2026: भारत की सफल कूटनीति से इस्लामाबाद में सन्नाटा

ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…

11 hours ago

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी का मंत्र, पिरामिड नहीं साझेदारी का मंच बने दुनिया

ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…

11 hours ago

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, 'रूल-टेकर नहीं, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ'…

11 hours ago