“बोर्ड से मंजूरी के बाद अब डीडीए जल्द ही आवासीय योजनाओं को लॉन्च करेगा। तीन श्रेणियों की इस स्कीम में सबसे ज्यादा आवासीय इकाइयां डीडीए सस्ता घर हाउसिंग योजना-2024 में हैं। इसमें 34,000 एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के फ्लैट हैं”
नई दिल्ली 07 /08 /2024 रश्मि चौधरी की रिपोर्ट
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने आपको घर खरीदने का शानदार मौका दिया है। प्राधिकरण इसके लिए करीब 40,000 फ्लैटों की आवासीय योजना लॉन्च करने जा रहा है।
इसमें हर तबके का अपने सपनों का आशियाना है। सबसे ज्यादा 34,000 फ्लैट गरीब तबके के लिए हैं। वहीं, 5,573 फ्लैट मध्य और उच्च आय वर्ग के लिए हैं।
योजना में सबसे सस्ता फ्लैट 11.5 लाख रुपये का होगा, जबकि सबसे महंगे फ्लैट की कीमत 1.28 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठेगी।
बुधवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता में डीडीए बोर्ड बैठक में आवासीय योजना को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही बोर्ड ने दूसरी कई योजनाएं भी मंजूर की हैं।
इसमें गाजीपुर में बायो मिथेनाइजेशन प्लांट लगाने के लिए लैंड यूज में बदलाव, नजूल की 23 संपत्तियों की पट्टा अवधि के नवीनीकरण-सह-फ्री होल्ड के लिए एक एमनेस्टी योजना, कम्यूनिटी हॉल की बुकिंग नीति में बदलाव समेत दूसरी कई योजनाएं शामिल हैं।
जौनपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मुकदमों का रिकॉर्ड निस्तारण, 22.57 करोड़ रुपये का…
ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…
ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…
ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…
ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…
ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…