“मुंबई में मॉनसून सीजन ने जून में धीमी शुरुआत की, लेकिन जुलाई में जमकर बारिश हुई। अब तक शहर में 2014 एमएम और उपनगर में 2196 एमएम बारिश दर्ज की गई है”
मुंबई 07 /08 /2024 (एजेंसी)
महानगर में मानसून को आए अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और सीजन की 90% से अधिक बारिश अब तक हो चुकी है। अब दो महीने बारिश के बचे हैं, जिनमें ठीक-ठाक भी बारिश हुई, तो इस बार मुंबई को सामान्य से अधिक बारिश मिलेगी।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस वीकेंड पर मुंबई को अच्छी बारिश मिलने के थोड़े आसार हैं। मुंबई में मॉनसून की शुरुआत काफी सुस्त रही है।
क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार जून में शहर में 542.3 एमएम और उपनगर में 537.1 एमएम नॉर्मल बारिश होनी चाहिए, लेकिन शहर में 507 और उपनगर में 346.9 एमएम बारिश हुई है।
आंकड़े दर्शाते हैं कि जून में नॉर्मल बारिश का कोटा भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन जुलाई महीने में मॉनसून ने कोई कसर नहीं छोड़ी और मुंबई में जमकर बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून सीजन में मुंबई शहर में सामान्य रूप से 2094 एमएम और उपनगर में 2318 एमएम बारिश होनी चाहिए।
वहीं इस मॉनसून सीजन जून से मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक अब तक शहर में 2014 एमएम और उपनगर में 2196 एमएम बारिश हुई है। यानी शहर में 95 प्रतिशत और उपनगर में 94 फीसदी बारिश हो चुकी है।
अगस्त महीने में मॉनसून फिर थोड़ा कमजोर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 10 से 12 अगस्त के बीच यदि एक सिस्टम तैयार होता है, तो बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विशेषज्ञ ऋषिकेश आग्रे ने बताया कि मॉनसून अब कमजोर पड़ गया है। मुंबई में पासिंग शावर्स होते रहेंगे, लेकिन अच्छी बारिश की फिलहाल संभावना कम ही है।
ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…
ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…
ब्रिक्स समिट 2026: ईरान ने अमेरिका-इज़राइल को ललकारा, समुद्री जंग तेज और ट्रंप ने किया…
ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…
ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, 'रूल-टेकर नहीं, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ'…