हरियाणा विधानसभा चुनाव – सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियो के साथ बैठक कर दिए गए आवश्यक निर्देश

“निर्वाचन अधिकारियो ने विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षको के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की ” 

चंडीगढ़ / पटियाला 06 / 09 / 2024 (शब्द)

इसी क्रम में पंचकूला के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग ने विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षको के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की ।
बैठक में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, सोलन और बद्दी, पंजाब के मोहाली और चंडीगढ़ के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
डा. यश गर्ग ने कहा कि बैठक का उद्देश्य चुनाव के दौरान आपसी तालमेल स्थापित करना और शराब, नशीले पदार्थ, हथियार, नकदी व अवांछित व्यक्तियों की आवाजाही पर रोक लगाना था।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ में शराब का कोटा ज्यादा है और मूल्य भी कम हैं। ऐसे में चुनाव के दौरान चंडीगढ़ से शराब की आपूर्ति पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है।
विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पंजाब सीमा से लगते क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन व कानून व्यवस्था को लेकर कैथल जिले के निर्वाचन अधिकारी डा. विवेक भारती व पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया ने आज पटियाला रेंज के उप महानिरीक्षक , संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की और किए गए इंतजामों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
डॉ. विवेक भारती ने बताया कि पंजाब सीमा से लगते क्षेत्रों में कुल 38 मतदान केंद्र हैं। अंतर्राज्यीय सीमा से लगते क्षेत्रों में 7 स्थाई पुलिस नाके लगाए गए हैं, जो निरंतर वाहनों की जांच कर रहे हैं।
इसके साथ-साथ 5 स्टैटिक सर्विलांस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया ने कहा कि कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की नियुक्ति की गई है।
इसके साथ-साथ अर्ध सैनिक बल के जवान भी लगाए गए हैं। सीमा पर नियमित नजर रखी जा रही है।
Santosh SETH

Recent Posts

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

7 minutes ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

13 minutes ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

25 minutes ago

SEMICON India 2026: चिप पावरहाउस बनने की राह पर भारत

'SEMICON India 2026': सिलिकॉन की दुनिया में भारत की दमदार दस्तक, चिप पावरहाउस बनने की…

32 minutes ago

CSIR-NIScPR की पहल: ‘सरल AI’ से आम लोगों तक पहुंचेगा वैज्ञानिक शोध

CSIR-NIScPR की नई पहल: 'सरल AI' के जरिए अब आम लोगों की भाषा में पहुंचेगा…

39 minutes ago

ग्रामीण विकास विभाग : गांव-गांव रिटायरमेंट सुरक्षा पहुंचाएंगी ‘पेंशन सखियां’

गांव-गांव तक रिटायरमेंट सुरक्षा पहुंचाएंगी 'पेंशन सखियां', ग्रामीण विकास विभाग और PFRDA के बीच हुआ…

46 minutes ago